PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की फ्रायेडियन साइकोलाजिकल सोसाइटी की ओर से ‘रोजगार कौशल, सफलता का मार्ग’ विषय पर एक दिवसीय वर्कशाप प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में आयोजित की गई। एमजीएन पब्लिक स्कूल की सीनियर काउंसलर श्रीमती संगीता भाटिया बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित थी। साइकोलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया।
वर्कशाप के दौरान श्रीमती संगीता भाटिया ने बेरोजगार होने पर चर्चा करते हुए इसका समाधान खोजने पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कुशल बनना ही बेरोजगारी को समाप्त कर पाएगा। तनाव प्रबंधन की कला, इंटरपर्सनल कला, संबंध जोडऩे की कला, अनुकुलनशीलता, सहयोग का महत्त्व, संचार कला, सुनने की कला, डिजिटल कला आदि पर भी चर्चा की गई। श्रीमती भाटिया ने स्किल इंडिया की ओर से सरकार की सहुलियतों व रोजगार के परिदृश्य पर भी चर्चा की।
इस दौरान प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने कहा कि रोजगार तथा उनका विकास समय की मांग है। इस कौशल का विकास होना महामारी के समय में अति आवश्यक है। इस कौशल का विकास ही समय में बदलाव ला सकता है। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने पीजी विभाग साइकोलाजी को बधाई दी कि बी.वॉक तथा एम.वॉक मैंटल हैल्थ काउंसलिंग जैसे कोर्स के माध्यम से कौशल विकास से वह भी अपना योगदान दे रहे हैं।
श्रीमती भाटिया ने कहा कि हम सभी को अपनी क्षमता का ज्ञान होना चाहिए तथा अपनी भावनाओं पर नियंत्रण होना चाहिए। इस वर्कशाप में विभिन्न विषयों की लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया। मंच संचालन सोसाइटी की सचिव सुश्री हर्षिता पाल तथा ज्वाइंट सचिव सुश्री महकश ने किया। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य सुश्री हरमनजीत कौर, सुश्री प्रज्ञा शर्मा, सुश्री निहारिका मजूमदार तथा सुश्री श्रुति बिदानी भी उपस्थित थे। सुश्री निहारिका मजूमदार ने सभी का धन्यवाद किया।



































