PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

भयानक सड़क हादसे में बोलेरो गाड़ी कुएं में गिरी, 7 लोगों की मौत 6 गभींर घायल, CM ने जताया शोक

In a terrible road accident Bolero car fell into the well 7 killed 6 seriously injured CM expressed grief

PTB Big Accident News छिंदवाड़ा : जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ा थाना क्षेत्र में हादसा हुआ है। इलाके के कोड़ामऊ गांव में बुधवार रात बरारितों से भरी बोलेरो जीप कुएं में जा गिरी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। छह लोग घायल हुए हैं। गुरुवार सुबह तक सातों शव और बोलेरो कुएं से निकाल ली गई।

पुलिस के अनुसार एक बरात भाजीपानी गांव गई थी। बुधवार देर रात बरात से लौट रहा एक बोलेरो वाहन बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कुएं में जा गिरा। इस दौरान उसमें सवार मासूम बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने रेस्क्यू कर बोलेरो वाहन को क्रेन से बाहर निकाला वहीं शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उमरानाला चौकी के एएसआई ने बताया कि घटना बुधवार देर रात तकरीबन 1:00 बजे की है। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खेत में बने बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई। सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद तत्काल मोहखेड़ पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बोलेरो वाहन को बाहर निकाला।

हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि छिंदवाड़ा जिले में सड़क हादसे में 7 अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।