PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कांग्रेसियों का जोरदार प्रदर्शन जारी , गवर्नर हाउस जाते पंजाब कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका की पानी की बौछार,

Punjab Congress leaders on their way to Governor's House police stopped

PTB Big Political News चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस जोरदार प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस राहुल गांधी से एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की पूछताछ का विरोध कर रही है। कांग्रेसी गवर्नर हाउस की तरफ प्रदर्शन करने पहुंचे तो रास्ते में चंडीगढ़ पुलिस ने रोक लिया। कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग तोड़ आगे जाने की कोशिश की। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और यूथ कांग्रेस प्रधान बरिंदर ढिल्लो बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और उन पर पानी की बौछार कर दी। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

यूथ कांग्रेस प्रधान बरिंदर ढिल्लो ने कहा कि बेवजह राहुल गांधी को घंटों बिठाकर रखा जा रहा है। जबकि सब कुछ कागजों में लिखा हुआ है। केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक बदलाखोरी के तहत इस तरह की कार्रवाई कर रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कांग्रेसियों को चंडीगढ़ पुलिस ने रोका तो वह सेक्टर 15 में ही धरना लगाकर बैठ गए हैं। यहां से गवर्नर हाउस करीब एक किमी दूर है। फिलहाल कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है।