PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

पंजाब के 70 स्कूलों की सामने आई नालायकी, Students रह सकते हैं Board Exam देने से वंचित, जाने पूरा मामला,

incompetence-of-70-schools-of-punjab-exposed-students-may-remain-deprived-of-giving-board-exam-big-news

.

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां राज्य भर के 70 स्कूलों द्वारा 5वीं एवं 8वीं कक्षा के स्टूडैंटस की वार्षिक बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन पोर्टल पर ना करने का पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कड़ा संज्ञान लिया गया है। इस सम्बन्ध में बोर्ड द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों को एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि राज्य भर के विभिन्न जिलों के 70 स्कूलों ने 19 दिसंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है,

.

.

जिसके चलते संबंधित स्कूलों के परीक्षार्थी मार्च 2024 की परीक्षा देने से वंचित रह जायेंगे। इनमें 23 स्कूल 8वीं एवं 47स्कूल 5वीं कक्षा के हैं। बोर्ड द्वारा जारी लिस्ट में 5वीं के लिए लुधियाना के 2 सरकारी व एक निजी एवं 8वीं के लिए 3 सरकारी एवं 1 निजी स्कूल भी शामिल हैं। बोर्ड द्वारा जारी पत्र के मुताबिक इस संबंध में संबंधित स्कूलों को फोन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया है,

.

.

.

इसके बावजूद कई स्कूल रजिस्ट्रेशन करवाने में असफल रहे हैं। अब बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों व ब्लाक प्राईमरी एजुकेशन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित स्कूलों को प्रमुखों को निर्देश करें कि वे अपने-अपने स्कूलों का परीक्षा रजिस्ट्रेशन का काम 22 दिसंबर तक हर हाल में करवाना सुनिश्चित करें, यदि रजिस्ट्रेशन ना होने के कारण स्कूल के परीक्षार्थी परीक्षा देने से चूक जाते हैं तो इसकी सारी जिम्मेदारी स्कूल के प्रमुख की होगी।

.

.

.