PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब, फिर चली गोलियां, मामूली तकरार के बाद युवक की अज्ञात हमलावरों ने की हत्या,

man-shot-dead-in-muktsar-big-crime-news

.

.

PTB Crime न्यूज़ मुक्तसर : पंजाब के जिला मुक्तसर साहिब से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां के अधीन पड़ते कोटकपूरा रोड बाइपास पर मामूली तकरार के बाद गोली मार कर एक युवक की हत्या कर दी गई। एक युवक घायल हुआ है। आरोपी वारदात के बाद स्कार्पियो गाड़ी में फरार हो गए। इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची व आगे की जाँच में जुट गई।

.

.

.

वहीं इस घटना संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी बताया कि जल्द ही पुलिस आरोपियों को पकड़ लेगी। फ़िलहाल शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रख दिया गया है। वहीं मृतक की पहचान सुमित निवासी रत्तेवाला के रूप में हुई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

.

.

वहीं इस घटना के समय मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कोटकपूरा रोड बाइपास पर बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे स्कार्पियो गाड़ी में आए कुछ युवक गाड़ी से उतरे। उनमें से एक ने हाथ में पिस्टल पकड़ी हुई थी। उसकी सुमित के साथ किसी बात को लेकर मामूली तकरार हो गई। इसके बाद आरोपी ने सुमित पर गोली चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक भी घायल हुआ है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

.

.

.