.
.
India vs New Zealand SemiFinal New Zealand Win Toss Elect To Bat vs India
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Sports न्यूज़ मैनचेस्टर : न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने यहां ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर मंगलवार को भारत के साथ जारी आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है /
.
.
भारत ने इस मैच के लिए एक बदलाव किया है / कुलदीप यादव के स्थान पर युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है / न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी की जगह लॉकी फग्र्यूसन खेलेंगे. फग्र्यूसन को चोटिल होने की वजह से पिछले मैच में आराम दिया गया था / ओल्ड ट्रैफर्ड में बारिश के हालात नहीं हैं लेकिन कंडीशन ओवरकास्ट है /
.
आपको यह भी बता दें कि आज के इस महामुकाबले में पिच नहीं बनी है और सूखी हुई है / इसीलिए विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया / इंडिया टीम की और से जहां रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाडी खेल रहे हैं /
.
वहीं न्यूजीलैंड टीम की और से मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोलस, केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), जिमी नीशम, कोलिन डी ग्रांडहोम, मिशेल सैंटनर, लॉकी फग्र्यूसन, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट जैसे धुरंधर आज के इस मैच में अपना प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
India vs New Zealand SemiFinal New Zealand Win Toss Elect To Bat vs India

































