.
indian army ready to fight war against corona announces operation namaste
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : कोरोना वायरस विश्वभर में अपना कहर बरपा रहा है / इसकी चपेट में आने से भारत में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है / इस बीच भारतीय सेना कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने को तैयार है / इसके लिए सेना ने ‘ऑपरेशन नमस्ते’ का आगाज किया है /
..
जानकारी देते हुए खुद सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने कहा कि अतीत के सभी अभियानों की तरह हमारी सेना ऑपरेशन नमस्ते को भी सफलतापूर्वक अंजाम देने जा रही है / उन्होेंने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन नमस्ते की शुरुआत की है / सेना की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है /
.सेना ने साउर्थन कमांड, ईस्टर्न कमांड, वेस्टर्न कमांड, सेंट्रल कमांड, नॉर्थन कमांड, साउथ वेस्टर्न कमांड और दिल्ली मुख्यालय में कोरोना हेल्प लाइन सेंटर बनाया है / इसके जरिए कोरोना वायरस से जूझ रहे लोगों की मदद सेना करेगी / वहीं, भारतीय सेना ने कोविड-19 से निपटने के लिए अपने सैनिकों के लिए हर स्टेशन पर पृथक केंद्र बनाने के वास्ते अतिरिक्त बुनियादी ढांचे की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है /
.वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सेना अपने चिकित्सा कर्मियों को वायरस से कम प्रभावित इलाकों से उन इलाकों में तैनात करने की योजना बना रही है जो संक्रमण से अधिक प्रभावित हैं / भारतीय वायु सेना ने नोवेल कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देशभर में अपने नोडल केंद्रों पर लोगों को पृथक रखने के लिए नौ सुविधा केंद्र तैयार किए हैं इनमें सभी में 200 से 300 लोगों को रखा जा सकता है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
indian army ready to fight war against corona announces operation namaste

































