Innocent Hearts College of Education once again Sets a benchmark in quality education
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : शिक्षा के क्षेत्र में मील पत्थर लगाने की परम्परा को निभाते हुए इनोसैंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन ने बी.एड. सैमीस्टर (तीन) में शानदार नतीजे प्राप्त किए / कॉलेज का नतीजा शत प्रतिशत रहा तथा सारे विद्यार्थी प्रथम दर्जे में पास हुए /
.कॉलेज की विद्यार्थी प्रियंका टंडन, रिजूल, चारू ककड़ तथा निशिथा चोपड़ा ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कॉलेज में पहला स्थान हासिल किया / विद्यार्थी नवप्रीत कौर तथा हिमानी ने 86.25 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया तथा मनिंदर कौर तथा प्रभसिमरन कौर ने 86 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया /
प्रियंका टंडन ने अपनी सफलता का सेहरा अपने पति, माता-पिता, अध्यापकों तथा कालेज के वातावरण के सिर पर बांधा / उसने कहा कि एक सफल अध्यापक बनना उसका स्वपन है / विद्यार्थी रिजूल ने कहा कि पहले स्थान पर आना मेरे लिए काफी महत्त्व रखता है तथा इस सफलता में परिवार तथा अध्यापकों के प्रयत्नों को नकारअंदाका नहीं किया जा सकता / प्रेरणादायक अध्यापक भगवान के वरदान की तरह होते हैं /
.इस सफलता के समय कॉलेज के विद्यार्थी कोरोना लॉकडाऊन के कारण अपने कॉलेज तथा अध्यापकों को मिस कर रहे थे / उन्होंने तकनीक की सहायता से अपने विचार साझे किए / कार्यकारी निर्देशक श्रीमती अराधना बौरी ने कहा कि इनोसैंट हाट्र्स ग्रुप ने कभी भी शिक्षा की गुणवत्ता से कभी भी समझौता नहीं किया और हमेशा विद्यार्थियों की भलाई के लिए काम किया / ग्रुप का यह सहयोग लॉकडाऊन तथा उसके बाद भी जारी रहेगा /
.कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. अरजिन्दर सिंह ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अब वे पूर्ण अध्यापक बनने से एक कदम दूर हैं तथा उन्हें अब और मेहनत करनी चाहिए ताकि वे पूर्ण अध्यापक बनकर समाज की सेवा कर सकें / कॉलेज के अध्यापकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी तथा कहा कि यह डिजीटल जश्न का समय है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Innocent Hearts College of Education once again Sets a benchmark in quality education




































