PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर के इस घर से प्रेरित होकर डायरेक्टर हिरानी ने बनाई ‘डंकी’ फिल्म, मूवी में जालंधर के श्री तलहन साहिब गुरुद्वारे का भी किया गया जिक्र,

jalandhar-danky-film-inspired-jalandhar-house-partner-ess-global-immigration-jalandhar-director-rajkumar-hirani-actor-shah-rukh-khan

.

PTB न्यूज़ “मनोरंजन” : आज बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की साल की तीसरी फिल्म डंकी रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज से पहले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने खुलासा किया कि उन्हें डंकी फिल्मी बनाने में जालंधर के एक अनोखे डिजाइन के घर ने प्रेरित किया। जिससे उन्हें उक्त फिल्मी बनाने का सुझाव आया। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा साझा किए गए ‘डंकी डायरीज’ नाम से एक वीडियो में हिरानी ने ये खुलासा किया।

.

वीडियो में हिरानी ने जालंधर के घर का फोटो दिखाया, जिसकी छत पर एक हवाई जहाज बना हुआ था। जिस पर बड़ा-2 एयर इंडिया लिखा हुआ था। उस फोटो के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। हिरानी ने कहा कि ये फोटो किसी प्रकार से एडिट नहीं की गई है, ये रियल फोटो है। जिसमें घर के ऊपर जहाज बनाया हुआ था। हिरानी ने कहा कि पंजाब में ऐसे कई घर हैं, जहां उनकी छतों पर हवाई जहाज बनाए गए हैं। मैं यह देखकर आश्चर्यचकित था। फिर, मैंने इसका कारण जानने की कोशिश की।

.

.

इसके पीछे पंजाब के लोग ऐसा क्यों करते हैं। हिरानी ने वीडियो में कहा कि यह तस्वीर तब ली गई थी, जब हमने डंकी फिल्म बनाने का फैसला किया था। जिसके बाद उन्होंने घर का दौरा भी किया। मुझे पता चला कि यह एक सांस्कृतिक चीज है, जहां अगर घर का कोई बच्चा या परिवार का सदस्य लंदन, कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश में जाता है तो फिर वे इसे प्रदर्शित करने के लिए अपने घर की छत पर एक विमान बनाते हैं।

.

.

बातचीत का हिस्सा रहे एक्टर शाहरुख ने कहा कि यह गर्व का क्षण है कि परिवार का कोई सदस्य विदेश गया है। मैंने कई बार पंजाब में शूटिंग भी की है। जहां मैंने भी घरों के ऊपर जहाज बने देखे थे, मगर मुझे तो लगा कि ये सिर्फ एक पानी की टंकी है। शाहरुख ने कहा कि करीब 4 साल पहले हिरानी ने मुझे फोटो दिखाई थी। जिसके बाद से हम डंकी फिल्म बनाने का सोच रहे थे।

.

जिसे सिर्फ जहाज की डिजाइन दिया गया है। इस पर हिरानी ने कहा कि वास्तव में इनका उपयोग पानी के टैंकरों के रूप में भी किया जाता है। लेकिन तस्वीर में जो है वह थोड़ा अलग है, क्योंकि इसके अंदर दो बेडरूम भी बने हुए हैं। बता दें कि डंकी में शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, अनिल ग्रोवर और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसे लेकर फैंस में काफी क्रेज है।

.

.

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा साझा किए गए ‘डनकी डायरीज’ वीडियों में शाहरुख खान ने जालंधर के तलहन साहिब गुरुद्वारा की तस्वीरें भी दिखाईं, जिसमें उन्होंने बताया कि उक्त गुरुद्वारा साहिब को आम तौर पर वीजा गुरुद्वारा कहा जाता है। इस पर राजकुमार हिरानी ने कहा कि लोग यहां अपना पासपोर्ट चढ़ाने आते हैं। इसे वीजा गुरुद्वारा कहा जाता है। ऐसे गुरुद्वारों के बाहर खिलौना हवाई जहाज बेचे जाते हैं। उक्त जहाज फिर गुरुद्वारा में चढ़ाए जाते हैं। आपको यह भी बता दें कि गुरुद्वारा में जहाज चढ़ाने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। क्योंकि SGPC ने इस पर ऐतराज जताया था। जिसके बाद से प्रथा बंद कर दी गई है।

.