PTB Big न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर के गवाल मंडी इलाके में स्थित दरगाह के सेवादार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वह बचपन से ही वहीं रह रहा था। जिसका नाम बलदेव सिंह था और उम्र 60-65 साल के बीच थी। बलदेव सिंह दरगाह की सेवा करते थे। पुलिस को आशंका है कि आरोपी पीछे की दीवार फांदकर अंदर आये और धारदार हथियार से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। दरगाह के पिछले दरवाजे से भाग गए।
..
.बलदेव सिंह के परिवार का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई भी रंजिश नहीं थी। इलाका निवासियों के मुताबिक बलदेव सिंह का कभी किसी के साथ झगड़ा नहीं हुआ। हर कोई उनकी समान करता था। मौके पर पहुंची कंटोनमेंट थाने की पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। दरगाह में पीछे के रास्ते का गेट खुला था जबकि रोजाना वो गेट बंद होता। दरगाह से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है और ना ही किसी के साथ कोई झगड़ा हुआ दिख रहा।
. .वहीं इस घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय थाने के प्रभारी सुखिंदर सिंह ने बताया की चोर पीछे की दीवार फांदकर अंदर आए और सिर पर तेजधार हथियार मारकर कत्ल कर दिया। उसके बाद पीछे का ही गेट खोलकर फरार हो गए। पुलिस की ओर से परिवार वालों और आस पास से पूछताछ की जा रही है वहीं एरिया में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
. . .

































