.
Jalandhar nakodar big road accident Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर : जालंधर-नकोदर सड़क मार्ग पर आज सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों के गंभीर रूप से घायल हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है / यह हादसा एक तेज रफ़्तार छोटे हाथी के कार से टककरा जाने से हुआ /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नकोदर सड़क मार्ग पर स्थित गांव बादशाहपुर के नजदीक एक तेज रफ़्तार छोटा हाथी चालक ने कार व एक बुलेट मोटरसाईकल को जोरदार टक्कर दे मारी इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पास ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है /
..
इस हादसे का कारण छोटे हाथी की तेज गति का होना बताया जा रहा है / इस घटना के बाद सड़क मार्ग पर लंबा जाम लग गया / इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व मामले की जाँच में जुट गई /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jalandhar nakodar big road accident Punjab


































