PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अपराधियों को जमानत दिलाने वाला गिरोह जालंधर पुलिस ने किया बेनकाब,

jalandhar police busts gang accused of arranging bail for jailed criminals

jalandhar police busts gang accused of arranging bail for jailed criminals

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अदालत में फर्जी दस्तावेज व नाम से जेल में बंद अपराधियों की जमानत देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है / इस गिरोह की जमानत पर बाहर आकर अपराधी भगोड़ा हो जाता था / गिरोह में एक महिला व सात पुरुष शामिल हैं जबकि आठवीं आरोपित जालंधर कचहरी चौक पर चांद फोटो स्टेट चलाती है / फर्जी जमानत वाले गिरोह को इसी दुकान से फर्जी आधार कार्ड प्रिंट करके दिए जाते थे /

.

इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए उनसे फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं, लेकिन इस बारे में अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है / ASI बलविंदर सिंह के मुताबिक उनकी पुलिस पार्टी कमल पैलेस चौक पर मौजूद थी / वहां उन्हें मुखबिरी मिली कि माेगा जिले के जलालपुर धर्मकोट के गांव सैय्यद का रहने वाला तरलोक सिंह, बस्ती धर्मकोट के चुग्गा रोड का गुरमेल सिंह, भट्टी बस्ती धर्मकोट का हरबंस सिंह व बलवीर सिंह,

.

बस्ती भाई खूह धर्मकोट का विजय कुमार, गांव सैय्यद का संदीप सिंह, भट्टी बस्ती धर्मकोट की जसविंदर कौर जेल में बंद अपराधियों की फर्जी दस्तावेजों पर जमानत देते हैं / इन आरोपितों ने दूसरे नामों से जाली दस्तावेज, फर्द, शिनाख्ती कार्ड व आधार कार्ड तैयार किए हुए हैं / यह गिरोह जिला कचहरी जालंधर में जाकर फर्जी नाम व फर्जी दस्तावेज से जेल में बंद अपराधियों की जमानत दे देते हैं / जिससे जमानत मिलने के बाद अपराधी भगौड़ा हो जाते हैं /

कचहरी चौक जालंधर पर चांद फोटो स्टेट चलाने वाली रजनी इन्हें जाली आधार कार्ड प्रिंट करके देती है / पुलिस को सूचना मिली थी कि यह गिरोह फिर किसी अपराधी की जमानत देने के लिए आया है और उसके लिए फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल किए जाने हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर लिया /

.

पुलिस ने इस मामले में कचहरी चौक से आरोपित तरलोक सिंह, गुरमेल सिंह, हरबंस सिंह, बलबीर सिंह, विजय कुमार, संदीप सिंह और जसविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया है /‌ तलाशी लेने पर तरलोक सिंह से दो आधार कार्ड और दो जाली नंबरदारी शिनाख्ती कार्ड मिले हैं, जिसमें इसकी फोटो लगी है और 5 जमाबंदी फर्दें व जमीन वेरिफिकेशन कराने के आवेदन भी शामिल हैं /

.

गुरमेल सिंह से एक आधार कार्ड और एक जाली नंबरदारी शिनाख्त कार्ड, हरबंस सिंह से भी एक आधार कार्ड और एक जाली नंबरदारी शिनाख्ती कार्ड, बलवीर सिंह से तीन अलग-अलग नामों पर बने जाली आधार कार्ड, विजय कुमार से एक फर्द जमाबंदी और एक जाली आधार कार्ड मिला है‌ / संदीप सिंह से एक फर्द जमाबंदी व चार अलग-अलग नामों वाले जाली आधार कार्ड मिले हैं / जसविंदर कौर से एक फर्द जमाबंदी और दो अलग-अलग नामों पर जाली आधार कार्ड मिले हैं /

.

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

jalandhar police busts gang accused of arranging bail for jailed criminals