PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर, 10 साल से ज्यादा सजा काट चुके 200 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट के सरगना राजा कंदोला को लेकर माननीय अदालत ने सुनाया फैसला,

jalandhar-sessions-court-acquitted-raja-kandola-kingpin-of-200-crores-international-drug-racket-big-news

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां आज पंजाब के 200 करोड़ के इंटरनेशनल ड्रग रैकेट के सरगना राजा कंदोला को आज जालंधर सेशन कोर्ट ने बरी कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कोर्ट में संबंधित केस में आरोपों के आधार पर सबूत नहीं पेश कर पाई। आपको यह भी बता दें कि राजा कंदोला पर साल 2012 में नशा तस्करी की एफआईआर दर्ज हुई थी,

.

.

जिसमें पुलिस ने दावा किया था उक्त ड्रग्स रैकेट करीब 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का था। राजा कंदोला मूल रूप से नवांशहर का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार करीब 11 साल पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के सब्जी मंडी स्टेशन से फरार हुए रंजीत सिंह उर्फ राजा कंदोला को गिरफ्तार किया था। आपको यह भी बता दें कि दिल्ली पुलिस के साथ जालंधर पुलिस ने इनपुट शेयर किए थे। केस में राजा कंदोला का ड्राइवर सुखजिंदर सिंह उर्फ कमांडो भी गिरफ्तार हुआ था।

.

.

उसे भी कोर्ट ने बरी कर दिया है। एक जून 2012 को जालंधर की देहात पुलिस ने ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने बंगा के गांव हैप्पोवाल के रहने वाले रंजीत सिंह कंदोला की पत्नी रजवंत कौर, बेटे बैली सिंह सहित 19 लोग पकड़े थे, लेकिन राजा पकड़ा नहीं गया था। 14 अगस्त 2012 को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने राजा को लोधी रोड से दबोच लिया था।

.

.

रंजीत की पत्नी राजवंत कौर के खिलाफ भी एनडीपीएस और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पंजाब पुलिस ने केस दर्ज किया था। राजवंत के बैंक खातों से करोड़ों का लेनदेन हुआ था. जिसका हिसाब आयकर विभाग को नहीं दिया गया था। राजवंत यूनान दूतावास में वीजा अधिकारी के रूप में कार्य कर चुकी है। आयकर विभाग ने 24 जून 2015 को ईडी को भेजे पत्र में सूचना दी थी कि राजवंत कौर विर्क ने कोई आयकर रिटर्न नहीं भरा। उसने सभी अचल संपत्तियां ड्रग के ट्रैफ¨कग के जरिए अपराध की आय से खरीदी हैं।

.

.

.