PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के एन.सी.सी. कैडेट्स ने हथियार और रक्षा उपकरण प्रदर्शनी और बी.एम.पी. राइड ... एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर विभाग मल्टीमीडिया द्वारा ‘मशीनैक्स - 2026’ एक्सपो का शैक्षणिक भ्रमण, डॉ. रोहन बौरी ने किया ऐतिहासिक डिफर्ड लाइव नेत्र शल्य उपचार, इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर को मिला राष्ट्... अब टोल नहीं चुकाने पर गाड़ी नहीं बेच पाएंगे मालिक, नहीं मिलेगा नेशनल परमिट भी, सुबह-सुबह पुलिस और लॉरेंस गैंग के गैंगस्टरों के बीच में चली गो-लियां, तीन को किया गिरफ्तार, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी की चमक बरकरार, सर्राफा बाजार के जानिए अपडेट्स मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का किया शुभारम्भ, सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पतंग उड़ाते समय प्लास्टिक डोर का इस्तेमाल न करने का कड़ा मैसेज... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने 7-दिवसीय एन एस एस स्पेशल कैंप का आयोजन किया, आईवी वर्ल्ड स्कूल में “ट्विस्ट द टेल” – बसंत पंचमी पर पतंग निर्माण गतिविधि का रंगारंग आयोजन, रचनात्म...
Translate

जालंधर के एक बड़े Immigration कंपनी में काम करने वाली पुलिस अधिकारी के करीबी रिश्तेदार की बेटी को लुटेरों ने बनाया निशाना,

robbers-targeted-the-daughter-of-a-close-relative-of-a-police-officer-working-in-a-big-immigration-company-in-jalandhar

.

मामला पुलिस तक पहुंचा और सुबह अज्ञात ने फ़ोन कर वापिस लौटाया सामान, जाने हैरान कर देने वाला पूरा मामला,

PTB Exclusive न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर में लगातार लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे अज्ञात लुटेरों ने जालंधर के बस स्टेंड के पास स्थित नरिंदर सिनेमा के पास एक ऑफिस में काम करने वाली लड़की को अज्ञात लूटों ने बीती शाम यानि मंगलवार की शाम अपना निशाना बनाते हुए उसका पर्स छीन लिया और भागने में कामयाब हो गए।

.

इस बात की सुचना मिलते ही उक्त लड़की के ऑफिस में हड़कंप मचा गया और ऑफिस स्टॉफ व उसका मालिक घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मीडिया के कुछ बंधुओं से सम्पर्क कर इस बात की जानकारी दी, लेकिन तब तक लुटेरे घटनास्थल से भाग चुके थे और लड़की का रो-रो कर बुरा हाल था, लेकिन इसी बीच पता चला की पीड़ित लड़की का एक रिश्तेदार जोकि जालंधर में ही एक सीनियर पुलिस अधिकारी है तो उन्होंने तुरंत उसने सम्पर्क किया और सारी घटना की जानकारी दी।

.

इस बीच उक्त मालिक और उनके ऑफिस में काम करने वाली पीड़ित लड़की को आसपास के लोगों ने कहा कि आप तुरंत पहले पुलिस के टोल फ्री नंबर 112 पर व स्थानीय बस स्टेंड चौकी में इस बात की सुचना देकर पहले कंप्लेंट दर्ज करवाएं। पीड़ित लड़की ने व उसके मालिक ने तुरंत इस बात को जानकारी पुलिस के टोल फ्री नंबर 112 व स्थानीय थाने की पुलिस को दी और अपने घर चले गए। इस दौरान मालिक के नंबर पर दो तीन बार उक्त पुलिस वालों के फ़ोन आये और स्नेचिंग संबंधी बात भी हुई।

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह भी पुलिस की और से मालिक को एक फ़ोन कॉल पहले पुलिस की आई जिसमें कहा गया कि आपको कम्लेंट क्लॉस हो गई है होकि हैरान करने वाली बात थी, (आपको यह भी बता दें कि कंप्लेंट क्लॉज करने की कोई बात इस दौरान किसी पुलिस कर्मी से किसी की भी नहीं हुई थी) आज सुबह के समय जब PTB News की टीम ने स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज मेजर सिंह को फ़ोन किया तो उन्होंने यह बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व लुटेरों को ढूंढने के लिए नरिंदर सिनेमा के पास स्थति ऑफिस के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

.

इसी बीच पीड़ित लड़की के मालिक ने नाम नहीं छापने की बात करते हुए कहा की उनको उनके फ़ोन करीब कुछ मिनटों पहले ही वापिस मिले हैं, लेकिन वह अभी तक हैरान हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उनको किसी का सुबह के समय फ़ोन आया और उन्होंने कहा की आपके फ़ोन और कुछ कागजात जोकि BMC चौक पर उनको पड़े मिले हैं वह उनसे आकर ले जाएँ। जिसके बाद पीड़ित लड़की का मालिक को जिस स्थान पर उक्त लड़कों ने बुलाया वह वहां चले गए,

.

लेकिन उक्त लड़कों ने मालिक को फिर फ़ोन किया और कहीं और मिलने को कहा लेकिन वह वहां भी नहीं, अंत में उक्त लडकों ने मालिक को रविदास चौक के पास बुलाया और उनको उनके फ़ोन और कागजात वापिस कर दिए और चले गए। इस दौरान मालिक ने बताया की जिन लड़कों ने उनको फ़ोन दिए हैं वह एक्टिवा पर सवार थे। जब वह जाने लगे तो मालिक ने उनसे सिर्फ इतना पूछने की हिम्मत की के अगर उनको पुलिस जाँच के लिए बुलाये तो क्या वह आ जायेंगे तो उन्होंने हाँ कहा और वह वहां से निकल गए।

.

इसके बाद उक्त मालिक अपने ऑफिस पहुंच गया और फ़ोन मिलने की जानकारी अभी स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी है वह कुछ देर में पुलिस को इस बात की जानकारी देने वाले हैं, लेकिन जब मालिक ने दोनों लड़कों के हुलिए का जीकर पीड़ित लड़की से किया तो उसने लुटेरों के साथ मिलता जुलता बताया हालाँकि वह घटना के समय अँधेरा होने की वजह से साफ नहीं देख पाई थी।

.

हालाँकि इस समय सभी खुश हैं लेकिन जब तक उनको फ़ोन नहीं मिले थे तो वह यह सोच रहे थे की उक्त लड़कों को मालिक यानि मेरा फ़ोन नंबर कहाँ से मिला होगा। वहीं सवाल यह भी उठा है कि अगर उक्त लड़के उनको एक पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार की बेटी होने का पता चलते ही फ़ोन अगले ही दिन वापिस कर सकते हैं तो क्या सच में लुटेरों का लिंक किसी से जुड़ा हुआ हो सकता है जिसके बारे में स्थानीय पुलिस प्रशासन जनता है। जोकि एक बड़ा सवाल है? हालाँकि पीड़ित लड़की व मालिक और हम सिर्फ इस बात का अंदेशा लगा रहे हैं शक नहीं कर रहे, लेकिन दो लुटेरों ने कल जब पर्स छीना था तो वह एक्टिवा पर थे।

.

.

Latest News