.
jalandhar two boys beaten the girls hardly and police seen all this sitting in the car punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में शनिवार रात कुछ लड़कों ने लड़कियों के साथ बीच सड़क मारपीट की / जिस वक्त लड़के-लड़कियों पर घूंसों की बरसात कर रहे थे, वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने इस घटना को अपने मोबाइल से शूट कर लिया / फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है /
..
इस मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है, क्योंकि कहा जा रहा है कि पीसीआर के कर्मचारी गाड़ी में बैठ चुपचाप तमाशा देखते रहे, हालांकि पुलिस की दलील है कि किसी ने इस संबंध में शिकायत नहीं दी है / यह मामला शनिवार देर रात का बताया जा रहा है, जहां मॉडल टाउन में गुरुद्वारे के पास इनोवा सवार दो युवकों ने पहले एक निजी रेस्टोरेंट के बाहर लड़ाई की फिर मॉडल टॉउन के पास स्थित संजय कराटे के बाहर भी युवतियों को रोका और मारपीट की /
. .एक राहगीर ने यह सारी घटना अपने कैमरे में कैद कर ली / इसमें साफ नजर आ रहा है कि 4 से 5 युवक दो युवक-युवतियों को बेरहमी से पीट रहे हैं / एक युवक जो युवतियों के बचाव के लिए आता है, से भी बेरहमी से मारपीट की गई / वीडियाे में साफ नजर आ रहा है कि क्राइम सीन पर पीसीआर की गाड़ी मौजूद थी, मगर पीसीआर के मुलाजिम पीसीआर की गाड़ी में बैठ तमाशा देखते रहे / फिलहाल पुलिस का कहना है कि उनके पास कोई कंप्लेंट नहीं आई, लेकिन इसके बावजूद पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
jalandhar two boys beaten the girls hardly and police seen all this sitting in the car punjab


































