.
jammu joint operation of the army and jammu and kashmir police has been successful ten kg rdx recovered india
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू : सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी मिली है / मंगलवार को एक बस से करीब 14 किलो आरडीएक्स बरामद किया गया है / यह आरडीएक्स जम्मू के बस स्टैंड स्थित एक होटल के पास बरामद किया गया है / सुबह पांच बजे बिलावर से बस चली / इस दौरान महिला के साथ एक व्यक्ति बस चालक के पास आया / थोड़ी देर तक बस चालक से बात करने के बाद दोनों ने उस बैग को बस कंडेक्टर को सौंप दिया। कंडेक्टर ने उक्त बैग को बस की सीट के नीचे रख दिया /
..
सेना ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बस का पीछा किया, जिसे जम्मू स्थित मॉडल एकेडमी के पास सेना से पकड़ा / बताया जा रहा है कि बरामद किया गया आरडीएक्स 14 किलो है / पुलिस ने बस चालक, कंडेक्टर समेत बस को कब्जे में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है /
..
उपजिले में विस्फोटक बरामदगी का यह दूसरा मामला है / कुछ माह पहले मांडली के एक गांव में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी / अवैध हथियारों की फैक्ट्री चलाने वाले एक व्यक्ति को लाहड़ी गांव से गिरफ्तार किया गया था / बिलावर-दियालाचक मार्ग पर गल्लक के नजदीक एक अन्य मामले में भी हथियारों की खेप बरामद की गई थी / स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस घर से विस्फोटक बरामद किया गया है, उससे कुछ ही दूर दशक भर पहले आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
jammu joint operation of the army and jammu and kashmir police has been successful ten kg rdx recovered india




































