.
Jasmine Bags First Position in Guru Nanak Dev University Result
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडिया टूडे 2019 की रैकिंग अनुसार), जालंधर के बायोटैक्नोलॉजी विभाग की बी.एस.सी. बायोटैक्नोलॉजी की छात्रा जैसमीन ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर द्वारा आयोजित समैस्टर पांचवां के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया /
..
जैसमीन ने यह स्थान 372/420 अंकों के साथ प्राप्त की / विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस होनहार छात्रा को इस खास उपलब्धि पर मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करने की प्रेरणा दी / उन्होंने बताया कि के.एम.वी. के बायोटैक्नोलॉजी विभाग की छात्राओं द्वारा निरंतर यूनिवर्सिटी परीक्षा परिणामों में टाप पोजीशनस हासिल की जा चुकी है और यह सिलसिला अभी तक भी जारी है /
..
इस विभाग द्वारा छात्राओं को नवीनतम सुविधाओं से लैस लैबोरटरियों में पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक जानकारी प्रदान करने के इलावा उन्हें शोध कार्यों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए लाईब्रेरी का भी विशेष प्रबंध है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jasmine Bags First Position in Guru Nanak Dev University Result

































