PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब : कांग्रेस नेता ने हिन्दुओं की आस्था को पहुंची ठेस, दर्ज हुई FIR, जाने पूरा मामला,

khanna-congress-leader-sudhir-joshi-resident-fir-allegation-tampering-with-photo-of-lord-shri-ram

.

PTB Big Political न्यूज़ खन्ना : पंजाब के खन्ना में कांग्रेस के सोशल मीडिया अध्यक्ष ने भगवान श्रीराम के चेहरे पर PM नरेंद्र मोदी की फोटो लगाकर सोशल मीडिया में डाल दी। जिसमें भगवान हनुमान उनके पैरों में दिखाई दे रहे हैं। यह फोटो देखते ही शिवसेना हिंद स्टूडेंट विंग इंडिया के अध्यक्ष गौतम शर्मा ने पुलिस को शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने अध्यक्ष सुधीर जोशी निवासी शिवपुरी मोहल्ला खन्ना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

.

.

सुधीर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और IT एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। पुलिस उसे फरार करार दे रही है। गौतम शर्मा के अनुसार 25 अप्रैल को सुधीर जोशी ने अपने फेसबुक अकाउंट से भगवान श्रीराम चंद्र जी की फोटो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा लगाकर फोटो तैयार की। इस फोटो में भगवान श्री हनुमान जी पांवों में बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसे सुधीर जोशी ने अपलोड किया।

.

khanna-congress-leader-sudhir-joshi-resident-fir-allegation-tampering-with-photo-of-lord-shri-ram

.

इससे हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंची। जिसके चलते पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई और साथ ही सुधीर जोशी के फेसबुक अकाउंट से अपलोड की गई इस विवादित फोटो का प्रिंट और साथ की कमेंट्स की कॉपी भी लगाई गई। हालांकि फेसबुक पोस्ट में आरोपी सुधीर जोशी ने फोटो बनाने को लेकर सवाल पूछे थे। उसने लिखा था-” क्या इस फोटो में यह संघी चित्रकार की कलाकारी है या चाटुकारिता या नीचता की पराकाष्ठा??

.

.

किसी मित्र की वॉल पर देखा तो मन में प्रश्न उठा। कोई सनातनी इस पर प्रकाश डाले। यह चित्र हनुमान जी का मान बढ़ा रहा है या उनको अपमानित कर रहा है। सनातनियों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ कर रहा है। पुलिस ने शिकायत के बाद सुधीर जोशी को पूछताछ के लिए बुलाया। जिसमें उसने कहा कि यह फोटो उसने नहीं बनाई है।

.

.

बल्कि उसने किसी दूसरे के सोशल मीडिया अकाउंट से उठाया है। हालांकि वह फोटो का सोर्स नहीं बता सका। डीएसपी खन्ना हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि इस संबंधी पुलिस के पास जो शिकायत आई थी, उसकी बारीकी से जांच की गई। साइबर सेल की मदद भी ली गई। दोनों पक्षों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए गए। जिसके बाद सिटी थाना 2 में सुधीर जोशी निवासी शिवपुरी मोहल्ला खन्ना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

.