.
KMV College Hindi Department organises one day Seminar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : भारत की विरासतसंस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडियाटूडे 2०19 की रैकिंग अनुसार) पोस्ट ग्रैजुएट हिंदी विभाग द्वारा, हिन्दी समर्पण समारोह के अंतर्गतसाहित्य क्यों पढ़े विद्यार्थी विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया / जिसमें प्रो. विनयभारद्वाज, मगध विश्वविद्यालय, बोध गया,बिहार से बतौर स्त्रोत वक्ता उपस्थित हुए /
.विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने आमंत्रित अतिथि का पुष्पित अभिनंदन करते हुए अपने संबोधन में वर्तमान समय से साहित्य की स्थिति पर अपने विचार सबके साथ सांझां किए / उन्होंने कहा कि साहित्य किसी भी भाषा में रचितहोवो मानव की संवेदनाओं, अनुभवों और उसके दृष्टिकोण का प्रतिरुप होता है /
.आज के भौतिकवादी युग में साहित्य पढऩे के लिए विद्यार्थियों को जागरुक करना भाषा एवं साहित्य के विद्यार्थियों की जिम्मेवारी है ताकि राष्ट्र एवं विश्व मानवसमाज को प्रेम, शांति, सौहार्द, सहयोग आदि जैसे मानवीय मुल्यों से जोड़ा जा सके /

प्रो. (डा.)विनय भारद्वाज (अध्यक्ष, हिंदी विभाग) मगध विश्व विद्यालय ने प्रस्तुत विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि साहित्य देश, समाज और समय की सीमाओं का अतिक्रमण कर मनुष्य को मनुष्य से जोड़ता है / उन्होंने कहा कि साहित्य मनुष्य की संवेदनाओं को जागृत कर संपूर्ण समाज को मानवता के भाव से जोड़ता है /
.प्रो. विनय ने कहा कि भौतिक सुविधाओं की रचना करने वाले व्यक्ति की कामना व्यवसायिक सफलता, यश की कामना और धर्नाजन होती है परंतु साहित्य सृजक मानव कल्याण के लक्ष्य को सम्मुख रख साहित्य रचना करता है / साहित्य हमें चिंतन मनन की आधार भूमि से जोडक़र अपने जीवन व्यवहार की आलोचना और मूल्यांकन करने का साहस देता है /
.कार्यक्रम के अंत में हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डा. रुपिका शर्मा ने मुख्यातिथि महोदय तथा संगोष्ठी में अपने विचारों को सांझा करने के लिए प्रिंसीपल महोदया प्रो.डा.अतिमा शर्मा का हार्दिक धन्यवाद किया / श्रीमति सीमा जैन (अध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग), भाषा संकाय की डीन डा. मधुमीत, डा. नीरज शर्मा (अध्यक्ष, संस्कृतविभाग) भाषा संकाय के अन्य प्राध्यापक इस अवसर पर मौजूद रहे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV College Hindi Department organises one day Seminar




































