.
Little Soldiers of St. Soldier’s celebrated Dussehra
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल मिठू बस्ती के नन्हें छात्रों द्वारा दशहरा का पर्व मनाया गया / जिसमें नन्हें छात्रों ने श्री राम, लक्ष्मण, सीता माता, दुर्गा माता, हनुमान जी का रूप धारण कर संस्था में पहुँचे /
..
इस अवसर पर यू.के.जी के छात्रों ने “राम जी की निकली सवारी, एल.के.जी के छात्रों द्वारा डांडिया, सुखमन, जपनूर ने लव कुश कथा पेश की, जिसमें प्रिंसिपल श्रीमती श्वेता तिवाड़ी के दिशा निर्देशों पर छात्रों ने रावण दहन करते हुए दशहरे पर आधारित लघु नाटिका पेश की और कविता भी सुनाई /
..
वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने सभी को दशहरे की बधाई देते हुए बच्चों को बताया कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हमें भी श्रीराम की तरह हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए / उन्होंने बच्चों को माता-पिता की आज्ञा का पालन करने का सन्देश दिया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Little Soldiers of St. Soldier’s celebrated Dussehra




































