.
.
KMV Organizes a One Day Workshop on Tally
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News शिक्षा : भारत की विरासत संस्था कन्यामहाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) हमेंशा से ही छात्राओं को नए अवसर प्रदान करने के लिए वचनबद्ध रहा है / इस क्रम को जारी रखते हुए प्लेसमैंट सैल एवं पोस्ट ग्रैजुएट डिपार्टमैंट आफ कामर्स एवं बिजनैस एडमिनीस्ट्रेशन ने टैली इंस्टीचियूट आफ लर्निंग के सहयोग से एक दिवसीय टैली वर्कशाप का आयोजन किया /
.
.
इस मौके पर टैली इंस्टीचियूट आफ लर्निंग से श्री मनजीत सिंह, पार्टनर नार्थ, टैली इंस्टीचियूट आफ लर्निंग, श्री विजय कुमार, रिजनल मैनेजर, टैली सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटिड और टैली टैकनीकल से श्रीमति रिधिमा विशेष तौर पर उपस्थित हुए / कार्यशाला की शुरुआत करते हुए श्री विजय कुमार जी ने कहा कि इस देश में हर 7वीं जॉब एकाऊटिंग एवं फाईनांस से संबंधित है / इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि छोटे और मध्य बिजनैसमैन 1.3 मिलियन जॉबस आफर करते है / श्री मनजीत सिंह ने छात्राओं को टैली के विभिन्न कोर्सिस जैसे टैली एस, टैली प्रो, टैली जीएसटी, टैली गुरु आदि पर विस्तार से जानकारी दी /
.
.
इस मौके पर कालेज प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्राओं को किताबी जानकारी के इलावा व्यवहारिक जानकारी प्रदान करने में मददगार साबित होती है / उन्होंने श्रीमति सुमन खुराना, डॉ. नीरज मैनी और डॉ. सबीना बत्रा की इस वर्कशाप के आयोजन के लिए प्रशंसा की / उन्होंने बी. काम. आर्नस की छात्राएं गुरप्रीत और एकता और बीबीए की छात्रा राशि को उनके परीक्षा में अच्छे अंक लेने के लिए सम्मानित भी किया /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
KMV Organizes a One Day Workshop on Tally


































