.
KMVites Bag 6 Gold and 6 Silver Medals in International English Olympiad(IEO) Exam
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : के.एम.वी. कालजीएट सीनियर सैकंडरी स्कूल, जालंधर की 10+1 और 10+2 की छात्राओं ने इंटरनैशनल इंगलिश ओलंपियाड की पहले चरण की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड तथा 6 सिल्वर मैडल प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया /
..
इस परीक्षा में लगभग 120 छात्राओं ने पूरे जोश एवं उत्साह से भाग लिया जिनमें से 10+1 की छात्राओं ख्याति, अवस्थी, कशिश तथा भवनीत कौर के साथ-साथ 10+2 की छात्राओं प्रतीक्षा, प्रेरणा तथा तरनजीत कौर ने गोल्ड मैडल प्राप्त किया /
.इसके साथ ही 10+1 की छात्राएं बीरप्रताप, एकता शारदा और गुरसिमरन कौर के साथ-साथ 10+2 की छात्राएं मिलेना, तनीशा और स्वीटी ने सिल्वर मैडल की हकदार बनीं / इसके इलावा रुपाली, संजना, मुस्कान, आरती शर्मा, हर्षप्रीत कौर तथा अरपिंदर कौर को ब्रांज मैडल प्राप्त हुए /
..
विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस शानदार प्राप्ति के लिए मैडल हासिल करने वाली सभी छात्राओं को मुबारकबाद दी तथा भविष्य में भी निरंतर सफलता के पथ पर आगे बढऩे की प्रेरणा दी / इसके साथ ही उन्होंने इस परीक्षा के सफल आयोजन के लिए को-आर्डीनेटर डा. नीतू चोपड़ा को मुबारकबाद दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMVites Bag 6 Gold and 6 Silver Medals in International English Olympiad(IEO) Exam






































