PTB Big न्यूज़ बोकारो : झारखंड के बोकारो रेलवे स्टेशन के पास बने संयुक्त चालक एवं गार्ड रनिंग रूम में अचानक हुए विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई / धमाके के बाद लोगों को यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिर यहां हुआ क्या है? थोड़ी देर बाद यह जानकारी मिली की रनिंग रूम के किचन में LPG सिलेंडर में विस्फोट हुआ है / इस धमाके में किचन की एक दीवार पूरी तरह ढह गई /
. .हादसे में किचन में खाना बना रहा कुक हराधन और सहयोगी सरिता को हल्की चोट आने की भी खबर है / रेलवे के अधिकारी इस मामले को लेकर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए / बोकारो के एआरएन अरविंद प्रदीप ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घायल कुक की स्थिति ठीक है / उसे इलाज के लिए आद्रा रेलवे अस्पताल भेज दिया गया है / घटना के बाद फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है /
..
जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन में लोको पायलट और सहायक लोको पायलट के आराम करने के लिए रनिंग रूम बनाया गया है / यहां इन लोगों के लिए एक किचन भी बना हुआ है / खाना बनाने का काम किसी वेंडर को दिया गया है / बुधवार सुबह जब कुक और उसकी सहयोगी खाना बना रहे थे, उसी दौरान LPG गैस सिलेंडर में जबरदस्त धमाका हो गया /
. .ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि एक दीवाल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया और वहां रखा पूरा सामान तितर-बितर हो गया / खाना बना रहे हराधन को चोट अधिक लगी है, जिसका इलाज कराया जा रहा है / वहीं, उसकी सहयोगी सरिता को भी हल्की चोट आई है / पहले तो रेलवे के अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए, लेकिन बाद में बोकारो रेलवे के एआरएम अरविंद प्रदीप एस ने घटना की पुष्टि कर दी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































