PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस के ASI और वकील में हुई जमकर हाथापाई, चले लात-घूंसे, बालों से घसीटा, पगड़ियां भी उछली, Video Viral

ludhiana-civil-hospital-emergency-ward-fight-police-and-advocate-sukhwinder-singh-video-viral-asi-and-advocate-controversy

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में देर रात 10 बजे वकील और पुलिस कर्मचारी भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। एक दूसरे की पगड़ियां तक उछाल दी गई। यहीं नहीं पुलिस कर्मी ने वकील की पगड़ी उतार कर उसे बालों से पकड़ इमरजेंसी में घसीटा। इससे अस्पताल में दहशत का माहौल बन गया। इमरजेंसी में दाखिल मरीज इधर-उधर भागने लगे। मामला बढ़ता देख इमरजेंसी के गार्ड ने तुरंत मुख्य गेट बंद कर दिया।

.

.

इस हंगामे के कारण डॉक्टर तक डर गए। करीब आधा घंटे से अधिक समय तक इमरजेंसी बाधित रही। पुलिसकर्मी और वकील की झड़प की लोगों ने वीडियो भी बनाई। इसकी सूचना मिलने पर घटनास्थल पर तुरंत चौकी सिविल अस्पताल की पुलिस और थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने स्थिति को संभाला। मौके पर ACP सुखनाज सिंह भी पहुंचे। इसके बाद वकील सुखविंदर को चौकी सिविल अस्पताल की पुलिस गाड़ी में बैठा थाना डिवीजन नंबर 2 में ले गई। इस दौरान थाना में काफी वकील इकट्‌ठे हो गए।

.

.

SHO अमृतपाल शर्मा के साथ वकीलों ने काफी देर तक बातचीत की। पुलिस ने सुखविंदर सिंह का सिविल अस्पताल में देर रात 12 बजे मेडिकल करवाया। वकील सुखविंदर सिंह भाटिया ने कहा कि वह अपने मुंशी प्रेम सिंह के साथ सिविल अस्पताल आए थे। प्रेम सिंह का उसके परिवार से कोई पारिवारिक विवाद है। उसके साथ मारपीट हुई थी। उसी का मेडिकल डॉक्टर कर रहे थे। तभी एक ASI किसी अपराधी को लेकर डॉक्टर के कमरे में दाखिल होने लगा। उस ASI ने रौब दिखा उनसे कहा कि उसे पहले अपराधी का मेडिकल करवाने दें। इस बात पर पुलिस कर्मी अड़ गया।

.

.

भाटिया ने कहा कि उन्होंने ASI से सिर्फ इतना ही कहा था कि उन्हें कोई ऐतराज नहीं हैं वह मेडिकल करवा ले, लेकिन इस बात पर ASI गुस्से में आया और उन्हें गालियां देकर बहसबाजी करने लगा। इस बीच ASI ने उस पर हाथ उठा दिया। भाटिया ने कहा कि उसके साथ ASI ने गलत व्यवहार करते हुए मारपीट की। वह इस मामले को लेकर वकील भाईचारे के बीच जाएंगे। बार काउंसिल में इस मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल मारपीट करने वाले पुलिस कर्मचारी पर एक्शन लें।

.

ASI थाना हैबोवाल में तैनात है। वह अपराधी को मेडिकल करवाने लाया था। झड़प की सूचना पर थाना हैबोवाल के SHO बिट्‌टन भी मौके पर पहुंचे। देर रात तक ASI से भी सीनियर अधिकारी पूछताछ करते रहे। ASI ने भी वकील पर मारपीट के आरोप लगाए। उसने पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी है कि वकील ने मारपीट करके उसकी वर्दी फाड़ी है। रात 1 बजे तक सिविल अस्पताल पुलिस छावनी में तबदील रहा।

.

.

ACP सुखनाज सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की बात सुनी जा रही है। वीडियो और अन्य सीसीटीवी के आधार पर जिसकी भी गलती होगी उसे कानून मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की अभी जांच जारी है। वहीं पुलिसकर्मी और वकील की झड़प का मेडिकल करवाने आए अपराधी ने पूरा फायदा उठाया। वह झड़प के दौरान वकील की जेब में हाथ डालता दिखा। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

.

Latest News