.
.
many roads closed and landslide in himachal after heavy rainfall
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ शिमला : हिमाचल में मौसम विभाग की चेतावनी के बीच कई जिलों में भारी बारिश हो रही है / भारी बारिश के बाद जगह-जगह भूस्खलन होने से आधा दर्जन से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं / कई क्षेत्रों में बारिश के बाद मलबा लोगों के घरों में घुस गया। वहीं कई जिलों में पेड़ गिरने की सूचना है / मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 15 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान जताया है /
.
.
चंबा जिले के जांघी नाले में भारी बारिश के बाद जलस्तर बढ़ने से मलबा लोगों के घरों तक पहुंच गया / एक माह पहले भी यहां मलबा लोगों के घरों में घुस गया था / लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई / इससे खफा लोगों ने मंगलवार को जांघी मार्ग पर चक्का जाम किया / लोगों में प्रशासन के ढुलमुल रवैये के प्रति भारी रोष है /
.
कांगड़ा जिले के कोटला-त्रिलोकपुर मार्ग पर भूस्खलन से एक ट्रक फंस गया / इससे सड़क के दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया / इस सड़क पर डंगा(दीवार) लगाने का काम चला हुआ है लेकिन मंगलवार को सीमेंट से भरे ट्रक के गुजरते वक्त डंगा धंस गया / इससे जाम लग गया / वहीं हमीरपुर में भारी बारिश के कारण पेड़ जड़ से उखड़ गया / इससे एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया / मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार राज्य के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है /
.
ये चेतावनी ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के लिए जारी की गई है / विभाग ने मंगलवार के अलावा 11, 12 और 13 जुलाई के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है / रात को भारी बारिश के चलते जिला कुल्लू की राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी के परिसर और 10 कमरों में पानी भर गया / सुबह जब विद्यार्थी और शिक्षक स्कूल पहुंचे तो कमरों को पानी से लबालब पाया / इसके बाद शिक्षकों और विद्यार्थियों ने खुद ही कमरो कों साफ किया /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
many roads closed and landslide in himachal after heavy rainfall

































