.
.
PTB Big Exclusive News Jalandhar Sukhbir Badal birthday is very unique way amit manny Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर : पुरे देश भर में आज शिरोमणि अकाली दल के बबर शेर कहे जाने वाले धाखड़ सीनियर नेता, प्रधान व फिरोजपुर से सांसद सुखबीर सिंह बादल जी का 55वां जन्मदिन बड़े ही अनूठे ढंग से उनके कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के ओहदेदारों से लेकर सीनियर नेताओं ने या तो उनके घर में मुबारकबाद देने के बाद मनाया या फिर अपने-अपने ऑफिस और घरों में बैठकर अपने साथियों के साथ मिलकर सुखबीर सिंह बादल जी का जन्मदिन कहीं केक काटकर या फिर मिठाई बांटते हुए बड़े ही अनूठे ढंग से मनाते हुए नजर आये /
.

.
इन सबसे अलग कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्होंने इन सबसे कुछ अलग किया / ऐसे ही एक यूथ अकाली दल जालंधर शहरी के युवा नेता अमित मैणी भी हैं जिन्होंने अपने बॉस यानीके शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को उनके जन्मदिन पर एक अलग ही अंदाज में तोफा देते हुए शायराना अंदाज में एक मैसेज सुखबीर बादल जी को भेजा है / उन्होंने कहा कि
.
सूरज की किरणे तेज दे आपको,
खिलते हुए फूल खुशबू दे आपको,
हम जो देंगे वो भी कम होगा,
देनेवाला जिंदगी की हर खुशी दे आपको…
जन्मदिन मुबारक !
बात यहीं खत्म नहीं हुई उन्होंने इस दौरान बकायदा केक भी काटा और अपने चंद साथियों के साथ सुखबीर सिंह बादल का जन्मदिन भी मनाया / इस मौके पर उन्होंने पीटीबी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान कहा कि सुखबीर सिंह बादल के हाथों में ही पंजाब का सही विकास हो सकता है, क्योंकि जिस तरह से झूठे वादे करके कैप्टन सरकार सत्ता में आई थी
.
अब उनकी नियत को पंजाब के लोग समझ चुके हैं और अब दिन दूर नहीं जब शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सरदार सुखबीर सिंह बादल पंजाब की कमान अपने हाथों में लेंगे और पंजाब के विकास में एक बार फिर से जुट जायेंगे /

उन्होंने आज के इस ख़ुशी के अवसर पर यह भी कहा कि पंजाब का युवा भी अब सुखबीर सिंह बादल के नक्शेकदम पर चलकर पंजाब के विकास में योगदान देने को तत्पर है और उनके सत्ता में आते ही पंजाब के विकास को हरी झंडी मिल जाएगी /
इस ख़ुशी के अवसर पर उनके साथ शिरोमणि अकाली दल के अन्य युवा नेता और “आगाज द हेल्पिंग हैंड सोसाइटी” के सदस्यों ने मिलकर सुखबीर बादल के जन्मदिन का केक काटा /

.
इस ख़ुशी के अवसर पर “आगाज द हेल्पिंग हैंड सोसाइटी” के प्रधान परमप्रीत सिंह विटी, जनरल सेक्टरी अमरजीत सिंह, डॉ. महिंदर सिंह डिंपी, कनव मेंणी, प्रदीप सिंह विक्की, सुखमीत सिंह ओबराए, कमलप्रीत सिंह भाटिया, विक्रमजीत सिंह, हरजिंदर सिंह ओबराए, गगनदीप सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Exclusive News Jalandhar Sukhbir Badal birthday is very unique way amit manny Punjab

































