Travel Agent के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले, पुलिस की शह के नीचे बिना डर रोजाना खुलता है Office,
आखिर किसकी शह पर शहर पर चल रहा है Fake Travel Agents का ठगी का काला कारोबार,
PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन फ्रॉड ट्रैवल एजेंटों द्वारा भोले भाले लोगों विदेश भेजने के झांसा देकर उनसे लाखों की ठगी कर ली जाती है। ऐसे ही एक मामला सामने आ रहा है यहां ऑस्ट्रेलिया (Australia) भेजने के नाम पर Travel Agent दंपति ने लाखों रुपए की ठगी कर ली है। लुधियाना के रहने वाले पीड़ित मेहुल नागपाल पुत्र सुरेंद्र पाल नागपाल ने
.इस मामले को लेकर लुधियाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित ने इस संबंधी पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था जिसके चलते उसने एम.के. एजुकेशनल एंड इमीग्रेशन सर्विस जालंधर (M K Overseas Education Consultants Jalandhar ) के रहने वाले मोहन कक्कड़ (Mohan Kakkar) और उसकी पत्नी पूनम कक्कड़ के साथ मुलकात की। दोनों आरोपियों ने पीड़ित से वीजा लगवाने के लिए पहले 10 लाख रुपए की मांग की।
.
जिसके चलते पीड़ित ने दोनों पति पत्नी को 10 लाख रुपए दे दिए, लेकिन पैसे लेने के बाद भी आरोपियों ने ना तो युवक को विदेश भेजा और न ही पैसे वापिस किए। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापिस मांगे तो आरोपियों द्वारा उसे इमीग्रेशन माफिया से जान से मरवाने और झूठे केस में फंसाने की धमकियां दी गईं। इसी के चलते पीड़ित युवक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने पीड़ित द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर आरोपी मोहन कक्कड़
.और उसकी पत्नी पूनम कक्कड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक दोनों आरोपी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। हालांकि आपको यह भी बता दें कि पुलिस ने इससे पहले भी कई संगीन ठगी के मामलों में M K Overseas Education Consultants Jalandhar के Owner व Travel Agent Mohan Kakkar के खिलाफ मामले तो दर्ज किये, लेकिन आज तक पुलिस ने करवाई के नाम पर कुछ भी नहीं किया,
जिसका फायदा उक्त Travel Agent Mohan Kakkar हमेशा उठाता आया है। जिसके खिलाफ कई ठगी के मामले दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस ने उक्त Travel Agent Mohan Kakkar को ना तो कभी गिरफ्तार किया और ना ही मामला दर्ज होने के बाद कोई उचित करवाई की, जिसकी वजह से कई पीड़ितों को आज तक ना तो इंसाफ मिला और ना ही लाखों रूपये जो विदेश जाने के लिए Travel Agent को पीड़ितों द्वारा दिए गए वह भी वापिस नहीं मिले।
.
वहीं जिला पुलिस रोजाना कई मामलों में भगोड़े व जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं उनके खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ़्तारी करने जैसे बड़े-बड़े दावे पेश करती है, लेकिन सही मायने में ठग Travel Agents Mohan Kakkar जैसे लोगों के खिलाफ कोई उचित करवाई नहीं करती है। इसका सीधा मतलब यह है कि जिला पुलिस में ही तैनात चंद कई काली भेड़ें ही हैं जो सरकार की ही छवि को खराब व अपनी जेबें भरने का काला कारोबार कर ऐसे अपराधियों को बचाने में लगी हैं।
.वहीं जिला प्रशासन खासकर जिलाधीश जालंधर लगातार ऐसे कई ठग ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कई बार बड़ी करवाई करते हुए दिखाई देते रहे हैं, जिसकी वजह से अभी तक कई ठग ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस भी रद्द करके जिला प्रशासन ने वाहवाही लूटी, लेकिन जिनके ऊपर जिला पुलिस या किसी नेता का हाथ है उसके ऊपर आखिर क्यों उचित करवाई नहीं की जाती, आखिर क्यों उस समय ऑंखें मूंद ली जाती हैं, यह एक बड़ा सवाल है?










































