.
P Chidambaram Arrested By Probe Agency After Questioning At Tihar Jail New Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम को तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है / ईडी के अधिकारियों का एक दल बुधवार सुबह ही उनसे पूछताछ करने तिहाड़ जेल पहुंचा था / इस दौरान ईडी ने चिदंबरम से करीब दो घंटों तक पूछताछ की थी /
..
दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने केन्द्रीय जांच एजेंसी ईडी को मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से पूछताछ करने की अनुमति दी थी / इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय की जांच टीम तिहाड़ जेल पहुंची / इतना ही नहीं अदालत कल ईडी को आवश्यकता पड़ने पर चिदंबरम को गिरफ्तार करने की अनुमति भी दे दी थी /
.ईजी के जांच अधिकारी सुबह करीब सवा आठ बजे उनसे पूछताछ करने पहुंचे थे / वे करीब दो घंटे तक परिसर में मौजूद थे / उन्होंने चिदंबरम से पूछताछ की और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उन्हें गिरफ्तार किया / अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय एजेंसी अब अदालत से उनको फिर से हिरासत में लेने की मांग करेगी /
.इस दौरान चिदंबरम की पत्नी नलिनी और बेटे कार्ति भी तिहाड़ जेल परिसर पहुंचते देखे गए थे / कांग्रेस नेता चिदंबरम करीब 55 दिन सीबीआई और न्यायिक हिरासत में बिता चुके हैं / 21 अगस्त को उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया था / 74 साल के चिदंबरम साल 2004 से 2014 तक संप्रग-1 और संप्रग-2 सरकारों के दौरान केंद्रीय वित्त और गृह मंत्री थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
P Chidambaram Arrested By Probe Agency After Questioning At Tihar Jail New Delhi




































