.
passenger hits female flight attendant slapped Brussels Airline
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Shocking न्यूज़ ब्रसेल्स : एक फ्लाइट में पैसेंजर और एयर होस्टेस के बीच मारपीट हो गई / मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुरुष यात्री ने एयर होस्टेस को थप्पड़ मारा और चेहरे पर भी थूका / सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया है /
..
रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना ब्रसेल्स एयरलाइन के फ्लाइट की है / हालांकि, एयरलाइन की ओर से घटना पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है / करीब 2 मिनट के वीडियो में दिखाई देता है कि एक अन्य फ्लाइट अटेंडेंट यात्री को शांत करने की कोशिश कर रहा है /
.यह भी कहा जा रहा है कि युवक के हंगामा करने की वजह से पहले एयर होस्टेस ने भी उसे थप्पड़ मारा / वीडियो में युवक की पत्नी भी चिल्लाती सुनाई पड़ती है / ऐसा समझा जा रहा है कि हंगामा तब शुरू हुआ जब यात्री ने शिकायत की कि उनकी मां के साथ अगली सीट पर बैठा व्यक्ति बदतमीजी कर रहा है / इसके बाद एक पुरुष फ्लाइट अटेंडेंट और शिकायत करनेवाले यात्री में झड़प हो गई / तब जाकर स्थिति संभालने के लिए सीनियर एयर होस्टेस आई/
.वीडियो में एयर होस्टेस पुलिस को बुलाने की धमकी भी देती है / इसके बाद यात्री और उनकी पत्नी कहते हैं कि यह सब कुछ फ्लाइट अटेंडेंट की वजह से ही शुरू हुआ, लेकिन एयर होस्टेस धमकाते हुए कहती है कि शांत हो जाएं नहीं तो उन्हें दिक्कत हो जाएगी, लेकिन शांत करने की कोशिश के बावजूद भी यात्री जोर से चिल्लाता है और एयर होस्टेस से चेहरे तक अपने हाथ बढ़ाता है / इसके बाद एयर होस्टेस उसे थप्पड़ मारती है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
passenger hits female flight attendant slapped Brussels Airline






































