.
third death in the country from corona 128 infected so far
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मुंबई : दुनिया भर में हाहाकार मचाने वाले कोरोना ने भारत में भी धीरे-धीरे पैर पसारने शुरू कर दिए हैं / भारत में कोरोना वायरस से तीसरी मौत हो गई है / मुंबई में 64 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हुई है / इससे पहले भारत में दो मौतें हुई थीं जिसमें से एक दिल्ली और दूसरी मौत कर्नाटक में हुई थी /
..
भारत में अब तक कुल संक्रमित लोगों की संख्या 128 तक पहुंच चुकी है / देश के 15 राज्यों में कोरोना वायरस फैल चुका है / नोएडा के दो नए मामले सामने आए हैं / वहीं लद्दाख के 3, जम्मू-कश्मीर 3, पंजाब 1, दिल्ली 7, राजस्थान 4, कनार्टक 10, केरल 25, तमिलनाडु 1, आंध्र प्रदेश 1, तेलंगाना 3, महाराष्ट्र 39, ओडिशा 1, उत्तर प्रदेश 13, हरियाणा 14, उत्तराखंड कोरोना का 1 केस सामने आया / 13 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र की 3 साल की बच्ची भी कोरोना की चपेट में आ गई है /
.पुलिस कर्मियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए महाराष्ट्र राजमार्ग पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच पर फिलहाल रोक लगाने का फैसला लिया है, क्योंकि यह जांच सांस से जुड़ी है /
.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए समन्वित एवं एकजुट कदम उठाए जा रहे हैं और लोग स्वस्थ रहें, यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी / पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस से मुकाबला करने में डाक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत एवं योगदान सराहनीय है /
.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर देश के सभी स्कूल, स्विमिंग पूल, मॉल्स आदि 31 मार्च तक बंद किए जाएं / कर्मचारियों को घर से काम करने की छूट हो, इसके साथ ही सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल भी कम हो / कोरोना को लेकर विदेश मंत्रालय ने कॉल सैंटर शुरू किया है / केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक टोल-फ्री राष्ट्रीय हैल्पलाइन नंबर ‘1075’ जारी किया है / इससे पहले जारी हैल्पलाइन नंबर 011-23978046 भी चालू रहेगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
third death in the country from corona 128 infected so far






































