PTB Big न्यूज़ पठानकोट : पठानकोट से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां पठानकोट के मिरथल में सेना के शिविर में सेना के एक जवान ने उनके दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी / सूत्रों के मुताबिक गोली मारने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया /
मिली जानकारी के अनुसार गोली लगने से दो जवानों की मौत हो गई है / फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है / घटना के बाद आर्मी कैंप में भगदड़ मच गई है / घटना के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है /
वहीं सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच कर रहे हैं और मौके से भागे जवान को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों को तैनात किया गया है / इस घटना के बाद पुरे सेना कैंप में सनसनी फैल गई है /








































