.
.
Poonch-Rawalakot bus service resumed after removal of Article 370
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर / राजौरी (रिपोर्ट) अनिल भरद्वाज : धारा 370 व अनुच्छेद 35 ए को हटाए जाने तथा रियासत के पुनर्गठन के बाद उगे हालात व सरहद पर लगातार गहराते तनाव का असर नियंत्रण रेखा के आर-पार चलने वाली विशेष बस सेवा पर भी पड़ा था /
.
.
पाक प्रशासन ने पिछले सोमवार को पुंछ के चक्कां दा बाग और पीओके के रावलाकोट के बीच चलने वाली सप्ताहिक विशेष बस राहे-मिलन बस) को बंद कर दिया था / आज पुंछ-रावलाकोट ( राहे-मिलन बस सेवा) सेवा को फिर से बहाल हो गई, जिसमें सवार होकर 40 पाक अधिकृत कश्मीर के नागरिक भारत में अपने रिश्तेदारों के पास एक महीना रहने के बाद वतन वापस लौटे /
.
वहीं छह भारतीय नागरिक पाक अधिकृत कश्मीर ( गुलाम कश्मीर) में बसे रिश्तेदारों से मिलने के लिए उस पार गए थे / पिछले सप्ताह सोमवार को पाक प्रशासन ने पुंछ-रावलाकोट बस बंद कर दी थी जिससे छह भारतीय नागरिक उस पार गुलाम कश्मीर में फंसे हुए थे। और वह चिंता में थे /
.
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों को बेहतर बनाने के मकसद से विश्वास बहाली कदमों के तहत यह विशेष बस सेवा केंद्र की यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान जून 2006 में शुरू की गई थी / पुंछ रावलाकोट बस सेवा एथॉर्टी के आला अधिकारी का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में बने तनाव के चलते नियंत्रण रेखा के आरपार चलने बाली बस सेवा रोके रखी थी जिससे सोमवार को शुरू किया गया है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Poonch-Rawalakot bus service resumed after removal of Article 370


































