PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी के प्रेरणादायक संबोधन ने स्टूडेंट काउन्सिल मेम्बर्ज़ को किया प्रोत्साहित,

Prof. Atima Sharma Dwivedi inspiring address instills positivity in the minds of members of Student Council of KMV

केएमवी छात्रों को हमेशा लीडर बनने के लिए तैयार करता है : प्रिंसिपल के.एम.वी

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर द्वारा छात्राओं में लीडरशिप की भावना पैदा करने के लिए स्टूडेंट काउन्सिल 2022-23 के सभी सदस्यों के लिए विद्यालय प्रिंसिपल डॉ अतिमा शर्मा द्विवेदी के प्रेरणादायक लेक्चर का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रिंसिपल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए काउन्सिल मेम्बर्ज़ को आगे आने, पहल करने और अन्य छात्राओं को कुछ अलग करने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया क्योंकि स्टूडेंट काउन्सिल का उद्देश्य छात्रों में लीडरशिप और आत्मविश्वास पैदा करना है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लीडरशिप क्वालिटी एक मुख भाग है जो व्यक्ति को अपने जीवन में सफल बना सकती है क्योंकि एक व्यक्ति के बीच लीडरशिप गुण होने से वह दूसरों को अपने जीवन में कुछ बेहतर हासिल करने के लिए प्रेरित कर सकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि के.एम.वी. छात्राओं को नए युग की प्रगतिशील शिक्षा प्रदान करके विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान कर रहा है। मैडम प्रिंसिपल ने आगे छात्राओं से कहा कि उन्हें न केवल अपने हुनर का विकास करना चाहिए बल्कि सफल होने के लिए अपने समग्र व्यक्तित्व पर भी काम करना चाहिए और उन्हें अपने समय का उपयोग रचनात्मक उद्देश्यों के लिए करना चाहिए।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि केएमवी हमेशा की तरह, विभिन्न नवीन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को अंतहीन अवसर प्रदान करना जारी रखेगा और उन्हें अपनी पढ़ाई के साथ-साथ गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इसके साथ ही उन्होंने एक ऑटोनॉमस संस्थान होने के लाभों पर भी प्रकाश डाला, जिसके तहत छात्राओं की सुविधा के लिए 21 वीं सदी की आवश्यकताओं को पूरा करने और साथ ही ऐकडेमिक और परीक्षा सुधार के बारे में भी बताया जो कई नए छात्रों के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत डीन, स्टूडेंट वेल्फ़ेर के प्रयासों की सराहना की।

Latest News