PTB News

Latest news
आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर में 'पृथ्वी दिवस' समारोह का आयोजन, एचएमवी द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल की घोषणा, पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली,

आप पार्टी के नेताओं से जुड़े देह व्यापार रैकेट ‘‘पंजाब पर सबसे काला धब्बा’, होनी चाहिए न्यायिक जांच : सरदार सुखबीर सिंह बादल

Prostitution racket involving AAP leaders blackest blot on Punjab there should be a judicial inquiry: Sardar Sukhbir Singh Badal Punjab

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा देह व्यापार में कथित तौर पर शामिल सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं के परिवारों कों संरक्षण देना ‘पंजाब के निष्पक्ष और गौरवशाली राज्य पर सबसे काला धब्बा है ’। उन्होने आप विधायक जगदीप कंबोज ‘गोल्डी’ के परिवार के सदस्यों से जुड़े देह व्यापार रैकेट और महिलाओं का शोषण में उनका आर्शीवाद प्राप्त नही है, यह पता लगाने के लिए एक स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की है।

अकाली दल अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के ‘गोल्डन बाॅय’ से जुडे इस शर्मनाक प्रकरण ने पंजाब के हर घर को शर्मसार कर दिया है। इस बात के विश्वसनीय और पक्के प्रमाण है कि गोल्डी और उसके पिता हर चीज में इकटठे काम कर रहे थे। उन्होने बताया कि विधायक का यह दावा कि वह अपने पिता से अलग हो गया है, एकदम खोखला है। सरदार बादल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा पहले तो आप पार्टी के दूसरे राज्य के नेताओं पर 2017 चुनावों के दौरान पंजाब की बेटियों के शोषण के गंभीर आरोप लगे थे, लेकिन अब राज्य के निर्वाचित नेताओं का आचरण भी सबके सामने उजागर हो गया है।

Prostitution racket involving AAP leaders blackest blot on Punjab there should be a judicial inquiry: Sardar Sukhbir Singh Badal Punjab

सरदार बादल ने पंजाब पुलिस और केंद्रीय बलों द्वारा विरासत-ए-पंजाब के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह की पत्नी बीबी किरनदीप कौर को उत्पीड़न और अपमान किए जाने की कड़ी आलोचना की है।उन्होने कहा कि आप पार्टी की सरकार आरोपी गैरकानूनी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बहाने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित निर्दोष सिखों के खिलाफ दमन की कार्रवाई में लिप्त है। उन्होने कहा, ‘‘ कानून उन पर लागू करें जो दोषी हैं, लेकिन उनके परिवारों के निर्दोष सदस्यों विशेषकर महिलाओं को परेशान करने और अपमानित करने का कोई औचित्य नही है। उन्होने कहा कि पंजाब की आप पार्टी की सरकार हर चीज में संविधान का उल्लंघन कर रही है’’।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की निंदा करते हुए सरदार बादल ने कहा, ‘‘ आप पार्टी यह दावा करके दोहरे मापदंड अपना रही है कि गोल्डी को उसके पिता के गलत कामों के लिए दंडित नही किया जा सकता, लेकिन उसकी बीबी किरनदीप कौर को सिर्फ इसीलिए दंडित किया जा रहा है, क्योंकि सह किसी ऐसे व्यक्ति की पत्नी है , जिसपर सरकार हाथ नही डाल सकती है’’। अकाली दल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उनके खिलाफ की गई ‘‘ अनुचित और अशोभनीय’’ टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होने कहा, ‘‘ भगवंत मान जो भी कहते हैं, वह प्रतिक्रिया के लायक नही है। दुनिया उनके और उनके चरित्र के बारे में जानती है। 

Prostitution racket involving AAP leaders blackest blot on Punjab there should be a judicial inquiry: Sardar Sukhbir Singh Badal Punjab

अकाली दल अध्यक्ष ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव को ‘‘ पंजाबियों की पार्टी बनाम बाहरी लोगों के बीच लड़ाई ’’ करार दिया है। सरदार बादल ने कहा कि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी दोनों पंजाब में पैदा हुए थे और यहीं के हैं। अकाली दल की जड़े पंजाब में हैं और यह पंजाब और पंजाबियों , विशेष रूप से सिखों के लिए काम करती है। भाजपा, आप और कांग्रेस का दूसरे राज्यों में अपना सारा दांव लगा है और वे केवल पंजाब के संसाधन और धन को लूटने में विश्वास रखते हैं और इसका उपयोग दिल्ली, गुजरात , कर्नाटक आदि स्थानों पर प्रचार पर करते हैं। उन्हे हमारे राज्य को लूटने के अलावा पंजाब में कोई दिलचस्पी नही है। उन्होने कहा, ‘‘ पंजाबियों को ऐसी पार्टी की जरूरत है, जिसका दिल पंजाब और पंजाबियों के लिए धड़कता हो’’।

Latest News

Latest News