.
.
PTB Big Accident News Bus fall into ditch in kotdwar three passengers killed
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ कोटद्वार : उत्तराखंड के कोटद्वार में आज दोपहर के समय एक बड़ा बस हादसा हो जाने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है / यह बस जब बैजरो से कोटद्वार जा रही थी तो बस का चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस खाई में गिर गई / इस भयानक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई / वहीं 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए /
.
.
जानकारी के अनुसार, जीएमओयू की बस रीठाखाल के पास बेकाबू होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी बताई जा रही है / घटना कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और टीम ने अभी तक तीन मृतकों के शव खाई से निकाल लिए हैं /
.
.
वहीं 15 घायलों को भी रेस्क्यू किया जा रहा है / जिलाधिकारी धीराज सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं / इस भयानक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News Bus fall into ditch in kotdwar three passengers killed

































