.
.
.
PTB Big Crime News Jalandhar Surya enclave
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : आज जालंधर के सूर्या एंक्लेव इलाके में उस समय सनसनी फैल गई / जब पारिवारिक विवाद के चलते ससुर ने अपनी ही बहू के पेट में चाकू दे मारा / गंभीर रूप से घायल महिला को जिसकी पहचान पूजा के रूप में हुई है को एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया /
.
.
जानकारी के अनुसार पता चला है कि पिता-पुत्र का जब विवाद हो रहा था तो उसी दौरान बीच में बहू आ गई और गुस्से में लाल पीले हो चुके ससुर ने बहु पर ही चाकू से हमला कर दिया / गंभीर रूप से घायल महिला पूजा पवार पत्नी नितिन पवार ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि 11 साल पहले उसकी शादी सूर्य इन्कलेव में हुई थी /
.
.
पीड़ित महिला पूजा का आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति का बाहर की अन्य लड़कियों के साथ भी नाजायज सम्बन्ध हैं / जिसके चलते अक्सर घर में झगड़ा होता रहता है और आज भी घर में इसी बात को लेकर लड़ाई हो रही थी / पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुर ने घर में क्लेश के चलते उसके साथ पहले मारपीट की और बाद में चाकू से उस पर हमला कर दिया /
.
.
घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
PTB Big Crime News Jalandhar Surya enclave






































