PTB News

Latest news
Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे? पीठ दर्द और कमजोर पाचन से परेशान लोग करें रोजाना उष्ट्रासन का अभ्यास, Trump's Big Statement : जब चाहे खत्म कर दूंगा ईरान के साथ जंग, बोले, ईरान में टारगेट बनाने के लिए अब... आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच से बरामद हुई 90 करोड़ की हेरोइन, राजनितिक गलियारे में शुरू हुई चर्चा, पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के आई-सोशल क्लब ने आर्टिकल राइटिंग कॉम्पिटिशन रखा, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा शोध और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे ग्रेजुएट्स ने यू.के.जी ग्रेजुएशन समारोह में बढ़ाया एक बड़ा कदम, एक तरफ Share Market में हाहाकार, तो दूसरी तरफ आखिर क्यों बढ़ा ATGL का शेयर 16% तक, जाने इसके पीछे की ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमक बिखेर...
Translate
[gtranslate]

केजरीवाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज,

PTB Big Political News signature bridge scuffle delhi police files fir in 6 sections Delhi CM kejriwal also made accused

.

.

PTB Big Political News signature bridge scuffle delhi police files fir in 6 sections Delhi CM kejriwal also made accused

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के समय मनोज तिवारी के साथ हुई कथित मारपीट मामले में आज दिल्ली पुलिस ने 6 धाराओं में एफआईआर दर्ज की है / इस एफआईआर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम भी आरोपियों में शामिल है /

.

.

जानकारी के अनुसार गैर इरादतन हत्या की धारा में भी केस दर्ज हुआ है / इसमें केजरीवाल का नाम शामिल होने का मतलब है कि उन पर भी यह धारा लगायी गई है / बता दें कि दिल्ली में बीते रविवार (4 नवंबर) को सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन हुआ था / उस वक्त भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी पहुंचे थे और स्टेज पर जाने का प्रयास कर रहे थे /

.

तब आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने उन्हें स्टेज पर जाने से रोक लिया था और वे मनोज तिवारी को धक्का देते नजर आ रहे थे / इसी पर मनोज तिवारी ने आरोप लगाया था कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई, उनसे बदसलूकी की गई / मनोज तिवारी ने यह भी कहा था कि उन्हें गोली मारने की धमकी दी गई /

.

सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के मौके पर रविवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी और आम आदमी पार्टी के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हुई / वजीराबाद में यमुना पर बने 154 मीटर ऊंचे ब्रिज के उद्घाटन के मौके पर तिवारी व पुलिस में भी तकरार हुई / 

.

https://www.facebook.com/ptbnewsonline/videos/2177427329165115/?t=0

मुख्यमंत्री केजरीवाल के आने से पहले बिना बुलाए पहुंचे दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी व उनके समर्थकों ने आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मंच पर जाने की कोशिश की / पुलिस ने घेराबंदी की तो उनकी पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की हुई /

.

कथित तौर पर उन्होंने पुलिस अधिकारी को थप्पड़ भी जड़ दिया / वहीं आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने तिवारी को कथित रूप से धक्का दे दिया / कार्यक्रम समाप्त होने तक माहौल गर्माया रहा / यह पुल सोमवार को आवागमन के लिए खुलेगा /

.

.

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

PTB Big Political News signature bridge scuffle delhi police files fir in 6 sections Delhi CM kejriwal also made accused