PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

पंजाब विधान सभा चुनाव 2022, निर्वाचन आयोग की टीम चुनाव संबंधी तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राज्य में पहुंची दो दिनों दौरे पर,

Punjab Assembly Elections 2022: Election Commission team reaches Punjab on 2 day visit to review poll preparedness Punjab Chandigarh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 के मद्देनज़र राज्य के चुनाव सम्बन्धी तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ई.सी.आई.) की टीम मुख्य चुनाव आयुक्त (सी.ई.सी.) श्री सुशील चंद्रा के नेतृत्व में चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त श्री अनूप चंद्र पांडे के साथ आज यहाँ दो दिनों के दौरे पर पहुँची। आयोग की टीम में तीन उप चुनाव आयुक्त, श्री चन्द्र भूषण कुमार, श्री नितेश व्यास और श्री टी श्रीकांत और डायरैक्टर जनरल श्रीमती शेफाली बी शरण शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब डा. एस करुणा राजू मोहाली हवाई अड्डे पर आयोग की टीम का स्वागत करने पहुँचे। पहले दिन सीईसी श्री चन्द्रा के नेतृत्व वाली टीम ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टियों के नुमायंदों के साथ क्रमवार मीटिंग की। मीटिंग में आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय साम्यवादी पार्टी, भारतीय साम्यवादी पार्टी (मार्क्सवादी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के नुमायंदों ने शमूलियत की।

आयोग ने राजनैतिक पार्टियों के नुमायंदों की चिंताएं सुनी और भरोसा दिलाया कि उनकी तरफ से उठाए गए मुद्दों को विचारा और जांचा जायेगा। इसके बाद आयोग ने आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए सीईओ पंजाब, राज्य पुलिस नोडल अफ़सर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सी.ए.पी.एफ.) के साथ मीटिंग की। आयोग ने चुनाव को सुचारू ढंग के से करवाने के लिए सुरक्षा प्रबंधों संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए अलग -अलग इनफोरसमैंट एजेंसियों के नुमायंदों के साथ भी मीटिंग की।