PTB News

Latest news
मोदी कैबिनेट के 2 मंत्रियों की छुट्टी तय, राघव चड्ढा को लेकर भी आई बड़ी खबर हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश, तापमान में गिरावट, भारी ओलावृष्टि का अलर्ट, जून में कब बरसेंगे बा... यूरोप सेटलमेंट Visa सेमिनार, बिना IELTS/PTE के 6 यूरोपीय देशों में रहने और काम करने का मिलेगा सुनहरा... एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि...

पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर ने फिर दिया विवादित बयान, क्या कहा?

punjab-pakistani-comedian-iftikhar-thakur-controversial-statement-punjabi-movie-industry

PTB Big न्यूज़ मनोरंजन : ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान और इंडिया के पंजाबी कलाकारों के बीच चल रहे घमासान में एक बार फिर पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर विवादित बयान दिया है। पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर ने दावा कि पाकिस्तान के कलाकारों के बिना पंजाब में फिल्में नहीं चलती। ये बयान उन्होंने एक टीवी शो के दौरान दिया। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर ने पंजाब के CM भगवंत मान पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी

.

और कहा था कि पंजाब ने भगवंत मान को CM इसलिए बनाया है। क्योंकि वह उनको सस्ते पड़ते हैं। जिसके बाद पंजाब के कई कलाकारों ने ठाकुर की निंदा की और उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री में काम न देने की बात कही। पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर कहा- भारतीय पंजाब में मेरी करीब 16 फिल्में साइन हैं, जो मुझे करनी थी। हमें कहा गया कि हम आपके साथ बायकॉट करेंगे। इस पर मैंने जवाब दिया कि आपका मुंह नहीं है बायकॉट करने का, बायकॉट तो हम करते हैं।

.

.

पंजाब की फिल्में हमारे बिना नहीं चलती। पाकिस्तानी कलाकारों के बिना भारतीय फिल्में हिट नहीं हुई हैं। पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर ने आगे कहा- पाकिस्तानी कलाकारों के बिना 9 फिल्में बनाई गईं, मगर एक भी नहीं चली। पंजाब में बनने वाली फिल्मों के डायलॉग सहित कई प्रमुख काम पाकिस्तानी कलाकार करते हैं। जितनी फिल्में पाकिस्तानी कलाकारों ने की हैं, वह हर बार हिट हुई हैं। पंजाबी इंडस्ट्री की 300 से 350 करोड़ रुपए की इन्वेस्टमेंट हमारे कलाकारों पर हैं।

पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर ने कहा- भारत हमारे बिना फिल्म नहीं बना सकता, तो वह जंग क्या खाक जीत पाएंगे। आखिरी में पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर ने शायरी सुनाते हुए कहा- जो खेल के मैदान में नहीं आते, वह जंग के मैदान में भी नहीं आ सके। पहलगाम हमले के बाद पंजाबी फिल्मों के एक्टर और कॉमेडियन बीन्नू ढिल्लों ने इफ्तिखार ठाकुर के बयान का जवाब दिया था। बीन्नू ने कहा था कि वह पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे।

.

.

बीन्नू ढिल्लों ने यह भी कहा था कि इफ्तिखार ठाकुर को अब पंजाब भी नहीं आने दिया जाएगा। जो हमारे देश का विरोधी है, उसे यहां कलाकारी दिखाने का मौका भी नहीं मिलना चाहिए। पाकिस्तानी कलाकारों के साथ जो प्रोजेक्ट पाइपलाइन में चल रहे हैं, वह भी सिनेमाघरों में नहीं आएंगे और ना ही इन कलाकारों को पंजाब में आने दिया जाएगा। बीन्नू ने आगे कहा था कि पंजाबी फिल्मों के प्रोड्यूसर्स से भी पाकिस्तानी कलाकारों को अपनी फिल्मों में न लेने का आग्रह किया है।

.