PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

जालंधर के मेयर विनीत धीर के प्रयासों से जल्द ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान देने जा रहे हैं जनता को बड़ी सौगात,

punjab-chief-minister-bhagwant-mann-himself-will-formally-inaugurate-the-sports-hub-being-built-in-jalandhars-burlton-park-on-11-june-2025

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के ऐतिहासिक बर्ल्टन पार्क में बन रहे स्पोर्ट्स हब का औपचारिक उद्घाटन 11 जून को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद करेंगे ऐसी संभावना जताई जा रही है। आपको बता दें कि उसी दिन महान संत कबीर जयंती के उपलक्ष्य में जालंधर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम भी किया जायेगा। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी की उपस्थिति लगभग तय मानी जा रही है।

.

.

ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वे उसी दिन बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब का भी उद्घाटन वह खुद अपने करकमलों के साथ कर सकते हैं। यही नहीं विशेष बात यह भी है कि यह प्रोजेक्ट आम आदमी पार्टी के सांसद डॉ. अशोक मित्तल, सेंट्रल हल्के के इंचार्ज नितिन कोहली और जालंधर के मेयर वनीत धीर के संयुक्त प्रयासों से साकार रूप ले रहा है। बताया गया है कि कई साल पहले आवंटित किए गए टेंडर पर ही संबंधित ठेकेदार ने दोबारा काम शुरू करने के लिए सहमति दे दी है।

.

punjab-chief-minister-bhagwant-mann-himself-will-formally-inaugurate-the-sports-hub-being-built-in-jalandhars-burlton-park-on-11-june-2025

वहीं नगर निगम प्रशासन ने उद्घाटन समारोह की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम किया जा रहा है। राजनीतिक दृष्टिकोण से भी यह प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आगामी विधानसभा चुनावों में अब लगभग डेढ़ साल का समय बचा है और आम आदमी पार्टी की नेतृत्व टीम ऐसे विकास कार्यों के ज़रिए जनसमर्थन को और मज़बूत करना चाहती है।

.

.

आपको यह भी बता दें कि इससे पहले भी पिछली सरकारों द्वारा बल्टन पार्क को लेकर सियासती कार्ड खेलते हुए स्पोर्ट्स हब बनाने के बड़े-बड़े वादे तो किये गए, लेकिन काम की धीमी गति प्रगति पर नहीं पहुंच स्की जिसका नतीजा यह रहा कि जालंधर की जनता के सपनों पर पानी फिर गया। लेकिन एक बार फिर से जालंधर के मेयर विनीत धीर के प्रयासों से बल्टन पार्क के अधूरे काम को प्रगति पर करने की कोशिश ने जालंधर की जनता के चेरों पर मुस्कान ला दी है।

.