.
punjab police lathi charged ett tet pass unemployed in sangrur Punjab Teachers
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” / संगरूर : शिक्षामंत्री विजयइंद्र सिंगला की कोठी का घेराव करने पहुंंचेे ETT TET पास बेरोजगार अध्यापकों को पुलिस ने कोठी से सौ मीटर दूर ही रोक दिया / प्रदर्शनकारियों ने फिर भी कोठी की तरफ आने का प्रयास किया तो पुलिस ने पानी छोड़ा और फिर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया / इस दौरान सात बेरोजगार घायल हो गए / उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है / वहीं, झड़प में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं / महिला प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर गाली गलौज करने का आरोप भी लगाया है /
..
आपको बता दें, ETT TET पास बेरोजगार यहांं काफी दिनों से धरनेे पर बैठे हैं / उन्होंने सिंगला की कोठी का घेराव करने का प्रयास किया / काफिले के रूप में सिंगला की कोठी समीप पहुंचे बेरोजगारोंं को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेट लगाकर बठिंडा-चंडीगढ़ बाईपास रोड पर ही रोक लिया, लेकिन गुस्साए प्रदर्शनकारी बैरिकेट लांघकर कोठी तक जाने का प्रयास किया /
.बेरोजगारों को खदेड़ने के लिए पुलिस पानी छोड़़ा़ और जमकर उनपर लाठियां भांजी और कोठी सेे सौ मीटर दूर ही उन्हें रोक दिया / इस दौरान कई बेरोजगारों चोटें आई और कई की पगड़ियां उतर गई / सात प्रदर्शनकारियों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, साथ ही कुछ पुलिस मुलाजिम भी चोटिल हुए, जिन्हें अस्पताल मे भर्ती करवाया गया /
.वहीं, इसके बाद फिर बेरोजगार अध्यापक दोबारा कोठी के मोड़ पर आकर धरने पर बैठ गए और सरकार, शिक्षा मंत्री व शिक्षा सचिव के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली / पुलिस ने बेरोजगार अध्यापकों को शिक्षामंत्री की कोठी तक पहुंचने से रोकने के लिए तीन स्तर पर पुलिस जवानों का स्लैब बनाकर तैनात किए गए थे / रस्सियों की मदद से बैरिकेट लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया था, ताकि कोई भी व्यक्ति इन्हें लांघ कर कोठी तक न पहुंच सकें /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
punjab police lathi charged ett tet pass unemployed in sangrur Punjab Teachers


































