Rules also issued for those visiting hotels, restaurants and shopping malls Religious places will open 8 june in punjab Access to this Cova app will not be available
होटलों, रेस्टोरेंट्स और शॉपिंग मॉल में जाने वालों के लिए भी नियम जारी, इस ऐप के ना होने पर नहीं मिलेगा प्रवेश,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : लॉकडाऊन को अनलॉक किए जाने के चरण के तहत 8 जून से नए दिशा-निर्देश लागू किए जा रहे हैं / इन निर्देशों में धार्मिक स्थलों, होटलों, रेस्टोरेंट्स और शॉपिंग मॉल्स को खोलने को लेकर नियम तय किए गए हैं / पंजाब सरकार ने इन नियमों को जारी कर दिया है /
.सरकार के मुताबिक धार्मिक स्थलों को खोलने का समय सुबह 5 से रात 8 बजे तक है / एक समय में धार्मिक स्थल पर अधिकतम 20 लोग सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए होने चाहिएं / प्रसाद और लंगर वितरण की पूर्ण मनाही है /

दरअसल धार्मिक स्थलों, रेस्टोरेंटों और शॉपिंग मॉल्स को 8 जून से खोले जाने की अनुमति है / शॉपिंग मॉल्स के लिए तय नियमों के मुताबिक मॉल में जाने वाले हर व्यक्ति के मोबाइल में पंजाब सरकार की कोवा एप होना जरूरी है /
अगर कोई परिवार मॉल में एंट्री करता है तो उस परिवार के किसी एक सदस्य में इस एप का होना उस परिवार को मॉल में एंट्री दिला देगा / मॉल में टोकन सिस्टम के हिसाब से एंट्री दी जाएगी / मॉल में रहने के लिए समय सीमा तय होगी / मॉल में स्थित दुकानों पर सोशल डिस्टेंस के लिए निशान लगाए जाएंगे /

रेस्टोरेंट्स के लिए केवल टेक अवे और होम डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है / रेस्टोरेंट में बैठकर खाने की फिलहाल मनाही है / रेस्टोरेंट्स की मैनेजमेंट को मॉस्क, हैंड सैनीटाइजर की व्यवस्था करनी होगी / होटल के अंदर वाले रेस्टोरेंट्स फिलहाल बंद रहेंगे और होटलों के कमरों में रहने वाले लोगों को कमरों में ही खाना दिया जाएगा /
.
होटलों से सुबह 5:00 से 9:00 के बीच ही यात्री बाहर निकल पाएंगे / होटलों में ठहरे यात्रियों को ट्रेन या एयर टिकट के आधार पर एक समय बाहर निकलने की छूट मिलेगी ऐसे लोगों की यात्रा टिकट को ही पास माना जाएगा /15 जून को सभी आदेशों की समीक्षा की जाएगी ताकि अगर नियमों में कोई बदलाव करना पड़े तो वह किया जा सके /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Rules also issued for those visiting hotels, restaurants and shopping malls Religious places will open 8 june in punjab Access to this Cova app will not be available




































