PTB मनोरंजन News मुंबई : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ में पहुंची है / एक अन्य घटनाक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के अंधेरी स्थित घर पर भी जांच एजेंसी की अन्य टीम पहुंची है / रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रग्स चैट में आर्यन की बहन सुहाना खान और अनन्या पांडे का नाम भी सामने आया है /
. .इसलिए एनसीबी की टीम उनके घर पहुंची है / जहां पर तलाशी अभियान जारी है / अनन्या पांडे को एनसीबी टीम ने दोपहर 2 बजे उनके कार्यालय में बुलाया है / शाहरुख खान के बेटे आर्यन पहले से ही ड्रग्स मामले में आर्थर रोड जेल में बंद है और आज ही शाहरुख ने उससे मुलाकात की थी /
..
वहीं, अनन्या पांडे अभिनेता चंकी पांडे की बेटी हैं / आर्यन को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में हिरासत में लिया था और अभी वह मामले में अन्य आरोपियों के साथ आर्थर रोड सेंट्रल जेल(एआरसीजे) में बंद हैं / रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्रग्स चैट में आर्यन की बहन सुहाना खान का नाम भी सामने आया है/ इसलिए एनसीबी की टीम शाहरुख खान के घर मन्नत पहुंची है / जहां पर तलाशी अभियान जारी है /
. .आर्यन खान को 2 अक्टूबर को एनसीबी ने हिरासत में लिया था / हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर करने से पहले शाहरुख खान आर्यन से कुछ वकीलों की टीम के साथ मिलने पहुंचे थे / 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किए जाने के बाद और घर से दूर 20 रातें बिताने के बाद आर्यन और किंग खान की आज दूसरी मुलाकात है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































