PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल पर फायरिंग मामले को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी हिरासत में,

shiromani-akali-dal-sukhbir-singh-badal-dispute-shri-akal-takht-sahib-punishment-golden-temple-amritsar

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में आज यानि बुधवार की सुबह पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग की गई। सुखबीर बादल गोल्डन टेंपल के गेट पर सेवादार बनकर बैठे थे। डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम को माफी देने को लेकर सिखों की सर्वोच्च अदालत अकाल तख्त ने उन्हें यह सजा दी है। वारदात के वक्त हमलावर ने जैसे ही उन पर गोली चलाई तो सिविल वर्दी में तैनात उनके सुरक्षाकर्मियों ने उसका हाथ पकड़कर ऊपर उठा दिया,

.

.

जिससे गोली गोल्डन टेंपल की दीवार पर जा लगी। इससे सुखबीर बादल बाल-बाल बच गए। इसके बाद हमलावर ने फरार होने की कोशिश की, जिसे पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। सुखबीर बादल को तुरंत सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। गोल्डन टेंपल के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुखबीर बादल पर हमला करने वाला आरोपी गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक का रहने वाला नारायण सिंह चौड़ा है। वह सिख संगठन दल खालसा का मेंबर है।

.

.

वारदात के बाद पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर गोल्डन टेंपल पहुंचे। उन्होंने कहा कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे सुखबीर पर हमला करने की वजह के बारे में पूछताछ की जा रही है। अकाली नेता डॉ. दलजीत चीमा ने कहा कि गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा का साथी मार्केट कमेटी का चेयरमैन है। गोली चलाने वाला व्यक्ति चेयरमैन के साथी का भाई है।

shiromani-akali-dal-sukhbir-singh-badal-dispute-shri-akal-takht-sahib-punishment-golden-temple-amritsar

सुखबीर बादल के गोल्डन टेंपल में होने की वजह से उनके सुरक्षाकर्मी अलर्ट थे। हमलावर नारायण सिंह चौड़ा दल खालसा का मेंबर है। वह गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के बहाने आया। सुखबीर के सुरक्षाकर्मियों को भी इसकी भनक लग गई। उन्होंने चौड़ा पर नजर रखनी शुरू कर दी। चौड़ा पहले वहां घूमता रहा। इसके बाद वह धीरे-धीरे गोल्डन टेंपल के गेट की तरफ बढ़ा, जहां सुखबीर बादल व्हीलचेयर पर बैठकर सेवादार की ड्यूटी कर रहे थे।

.

.

जब उसकी सुखबीर बादल से दूरी चंद मीटर की रह गई तो उसने अपनी जैकेट के अंदर छुपाई पिस्टल निकाली और सुखबीर पर निशाना साधकर फायरिंग करने लगा। सुखबीर के सुरक्षाकर्मी उस पर पहले से नजर रख रहे थे। उन्होंने उसकी यह हरकत देख तुरंत उसका हाथ पकड़कर ऊपर को उठा दिया। जिससे गोली गोल्डन टेंपल की दीवार पर लगी। इसके बाद पुलिस कॉन्स्टेबल रछपाल सिंह और परमिंदर सिंह ने उसे दबोच लिया।

.

.

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि जब से सुखबीर बादल सेवा करने के लिए आए हैं तो पौने 200 पुलिस के मुलाजिम व बड़े अधिकारी नियुक्त किए गए थे। मुलाजिम रच्छपाल सिंह ने जैसे ही आरोपी को पास आते देखा और उसे फॉलो किया। जैसे ही उसने फायर करने की कोशिश की तो 3 मुलाजिमों ने मिलकर मोर्चा संभाला। मामले की गहराई से जांच की जाएगी। कोशिश की जाएगी कि कोई भी एंगल न छूटे। जिन 3 मुलाजिमों ने बेहतर काम किया, उन्हें सम्मानित करवाने के लिए DGP से सिफारिश करेंगे।

.