PTB News

Latest news
पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर द्वारा सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग पर निःशुल... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के सभी परिसरों में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के साथ 'स्वस्थ मुस्कान' को बढ़ा... पंजाब! एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया एक साथ जहरीला पदार्थ, 2 की हुई मौत पंजाब में निहंग सिंह सहित 10 पर दर्ज की पुलिस ने FIR

पंजाब के प्रसिद्ध गायकों की बढ़ीं मुश्किलें, गानों में आपत्तिजनक भाषा पर पंजाब महिला आयोग ने लिया बड़ा एक्शन,

singer-honey-singh-and-karan-aujlas-troubles-increased-punjab-women-commission-took-action-on-objectionable-language-in-songs-sought-report-from-dgp

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : देश के दो नामी और करोड़पति पंजाबी सिंगर हनी सिंह और करण औजला की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं। अपने हालिया गानों में महिलाओं को लेकर इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा के चलते पंजाब राज्य महिला आयोग ने दोनों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए पंजाब के डीजीपी को चिट्ठी लिखकर सीनियर लेवल की जांच की मांग की है। विवाद की शुरुआत करण औजला के नए गाने ‘MF Gabru’ से हुई,

.

.

जिसमें महिलाओं के लिए कथित तौर पर अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। गाने के बोलों को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी भी देखने को मिल रही है, और इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया जा रहा है। अब महिला आयोग ने करण औजला को 11 अगस्त को सुबह 11:30 बजे पेश होने का नोटिस जारी किया है। इसी बीच, हनी सिंह का गाना ‘मिलेनियम’ , जो करीब 11 महीने पहले रिलीज़ हुआ था और यूट्यूब पर 396 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है,

.

एक बार फिर विवादों में आ गया है। महिला आयोग ने इस गाने में भी महिलाओं के खिलाफ अनुचित भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए स्वत: संज्ञान लिया है। दोनों ही कलाकारों के गानों में महिलाओं का बार-बार जिक्र होता है, लेकिन आयोग का कहना है कि उस जिक्र में सम्मान की बजाय अपमान झलकता है। महिला आयोग की चेयरपर्सन की ओर से साफ कहा गया है कि इस तरह के कंटेंट को समाज में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिम्मेदार कलाकारों को जवाबदेह बनाया जाएगा। 

.

.

गौरतलब है कि करण औजला का गाना ‘MF Gabru’ यूट्यूब पर महज 6 दिनों में 34 मिलियन व्यूज़ हासिल कर चुका है, यानी यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, हनी सिंह पहले भी अपने गानों की भाषा को लेकर विवादों में घिर चुके हैं। ऐसे में इस बार आयोग का रवैया और सख्त दिख रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि 11 अगस्त को दोनों कलाकार आयोग के सामने क्या जवाब पेश करते हैं और इस पूरे विवाद का अंजाम कहां जाकर रुकता है।

.