.
So far the number of patients with corona virus has crossed 4.5 lakhs
चीन के अलावा कोरोना वायरस से इटली, ईरान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया समेत विश्व के किन देशों में कितने मरीजों की बड़ी संख्या,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ डेस्क : विश्व के अधिकांश (अब तक 185) देशों में फैल चुके कोरोना वायरस ‘कोविड 19′ का प्रकोप थमने का नाम नहीं लेे रहा है और अब तक इस खतरनाक वायरस से 21,116 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 4,65,163 लोग इससे संक्रमित हुए हैं / भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है और देश अब तक इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 606 हो गयी है, जिनमें से 563 मरीज भारतीय हैं जबकि 43 विदेशी नागरिक हैं /
.कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और लेकिन अभी तक इससे सबसे गंभीर रूप से प्रभावित चीन के लिए राहत की बात यह है कि वुहान में पिछले तीन दिन से कोई मामला सामने नहीं आया है / इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे /
.चीन में 81,285 लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और करीब 3,287 लोगों की इस वायरस के चपेट में आने के बाद मौत हो चुकी है / पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना को लेकर सबसे गंभीर स्थिति इटली से सामने आयी है / वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से बुरी तरह प्रभावित इटली में इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7503 हो गयी है /
.इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने बुधवार को टेलीविजन पर एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस से 683 लोगों की मौत हुई है / इटली में कोरोना संक्रमण के 5210 नए मामले सामने आए हैं, जिससे मरीजों की संख्या बढ़कर 74386 हो गयी है /
.स्पेन में इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 3647 हो गयी है / ताजा आंकड़ों के मुताबिक स्पेन में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 49,515 हो गयी है / खाड़ी देश ईरान में भी कोरोना वायरस का कहर जारी है / ईरान में इस वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 2077 हो चुकी है जबकि 27,017 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं / इटली और ईरान के साथ स्पेन में भी कोरोना वायरस ने कहर बरपाया है /
दक्षिण कोरिया में मृतकों की संख्या 131 पहुंच चुकी है, जबकि 9241 लोग इससे संक्रमित हुए हैं / चीनी नागरिकों की अच्छी-खासी संख्या वाले देश अमेरिका में भी यह बीमारी व्यापक रूप से फैल चुकी है / अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 942 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जबकि 65,778 लोग इससे संक्रमित हुए हैं /
.चीन के अलावा कोरोना वायरस ने इटली, ईरान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया समेत विश्व के कई और देशों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है / इसके संक्रमण के आधे से अधिक मामले अब चीन के बाहर के हैं / विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के अनुसार चीन के बाद इटली में इस जानलेवा वायरस ने व्यापक स्तर पर अपने पैर पसार लिये हैं और यहां कोरोना से मरने वाली की संख्या चीन से करीब दोगुना हो चुकी है / विश्व के कुछ अन्य देशों में भी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
So far the number of patients with corona virus has crossed 4.5 lakhs

































