PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

फूलों और रोशनी से सजा गुरु का महल, गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर लगाए गए अटूट लंगर में दस किस्म की मिठाइयां शामिल,

sri guru tegh bahadur prakash parv celebration at guru ka mahal amritsar

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : सिख पंथ के नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 401वें प्रकाश पर्व के लिए गुरु जी के जन्म स्थान गुरुद्वारा श्री गुरु का महल को भव्य तरीके से सजाया गया है। विशेष किस्म के फूलों व लाइटों से गुरुद्वारा साहिब की आभा दिव्य प्रतीत हो रही है। प्रकाश पर्व पर भव्य गुरमति कार्यक्रम गुरुद्वारा गुरु का महल व गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हाल में आयोजित किए जा जा रहे हैं।

गुरुद्वारा गुरु का महल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक होने के लिए पहुंच रहे हैं। अखंड पाठ साहिब के भोग गुरुवार को डाले जाएंगे। गुरुद्वारा साहिब में सेवा निभा रहे बाबा सेवा सिंह, किला आनंदगढ़ साहिब वालों के बाबा वाहेगुरु सिंह और बाबा सतनाम सिंह ने बताया कि संगत के लिए विशेष लंगर तैयार किए गए हैं। तीन दिन से अटूट लंगर जारी है।

प्रकाश पर्व पर सारा दिन गुरबाणी कीर्तन चलेगा। लंगर में कई तरह के पकवान तैयार किए गए हैं। लड्डू, जलेबियां, खीर व बर्फी समेत दस किस्म की मिठाइयां बनाई जा रही हैं। वीरवार को होने वाले गुरमति कार्यक्रम में अलग-अलग तख्तों के सिंह साहिबान, संत महापुरुष, निहंग जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि, सिंह सभाओं व सिख सोसायटियों के नेता भी शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में गुरु साहिब के जीवन, शिक्षाओं और उनकी बाणी (वाणी) के विचार साझा करेंगे।

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के प्रकाश पर्व पर श्री अकाल तख्त साहिब से गुरु साहिब के प्रकाश स्थान गुरुद्वारा गुरु का महल तक नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह व एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी समेत विभिन्न पंथक नेता, धार्मिक हस्तियां और हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हाल के बाहर गुरु साहिब के शस्त्रों व वस्त्रों को प्रदर्शित किया गया है। इनमें गुरु तेग बहादुर से संबंधित शस्त्र व अन्य निशानियां सुशोभित हैं। गुरुद्वारा गुरु का महल। वह स्थान है, जहां श्री गुरु तेग बहादुर जी का जन्म हुआ था। यहां स्थित भोरा साहिब वह जगह है, जो प्रचीन समय में असल जन्म स्थान था।