PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र द्वारा ला गेट महेड़ू में चलाई गई गोली को लेकर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,

police-got-a-big-success-regarding-the-bullets-fired-by-a-student-of-lovely-professional-university-in-la-gate-mahedu-phagwara

.

PTB Big न्यूज़ कपूरथला / फगवाड़ा : जिला कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा पुलिस को एक बड़ी खाम्याबी मिली है। दरअसल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के निकट ला गेट महेड़ू में छात्रों की आपसी रंजिश के चलते गोली चलाने वाले आरोपी को थाना सतनामपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से .32 बोर पिस्तौल बरामद हुई है।

.

.

इस मामले में सीनियर पुलिस अधिकारी एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी ने पीटीबी न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया के 4 मई सुबह के समय छात्रों की आपसी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के दौरान जे मणि रत्नम पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी पवन पीजी, ग्रीन वैली, महेड़ू ने एक अन्य छात्र सत्यम पर गोलियां चला दी थी। एसपी रुपिंदर कौर भट्टी ने यह भी बताया कि छात्रों के झगड़े में दोनों तरफ के छात्रों के खिलाफ इरादा कत्ल सहित अन्य धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था।

.

.

उन्होंने आगे बताया कि इस केस में गौरव गौतम पुत्र हरकेश निवासी मंडकोला जिला पलवल, आशीष कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी बकना जिला यमुनानगर, आदर्श त्रिपाठी पुत्र राजेश कुमार निवासी जवाहर नगर, देवास, यश राठी निवासी मुजफ्फरनगर,आशीष प्रजापति निवासी बकना जिला यमुनानगर,अर्पित उर्फ बॉक्सर निवासी फतेहाबाद व अमन चौधरी निवासी रुड़की उत्तराखंड को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

.

.

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी जे मणि रत्नम को .32 बोर के पिस्तौल व मैगजीन सहित सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी भट्टी ने बताया कि जे मणि रत्नम के खिलाफ 16 अक्टूबर 2023 को हुडदंग मचाने का केस व 4 दिसंबर 2023 को असलहा एक्ट के अंतर्गत थाना सतनामपुरा में पहले भी दो केस दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि उन्हें काफी समय से यह जानकारी मिल रही थी कि लॉ गेट के पास किसी के पास अवैध हथियार मौजूद है और जिसकी जाँच के बाद हमें यह सफलता मिली है।

.

.

.