PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

इनोसेंट हार्ट्स में 1952 विद्यार्थी एकेडमिक अवार्ड से सम्मानित

1952-students-honored-with-academic-award-at-innocent-hearts

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में सत्र 2023-24 में 90% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को ट्राॅफी देखकर सम्मानित किया गया।

.

.

कक्षा पहली से नवमी तक के कुल 1952 विद्यार्थियों को एकेडमिक अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के चेहरों पर उमड़ता उल्लास उनके पूरे वर्ष की मेहनत बयां कर रहा था। व विद्यार्थियों को ये पुरस्कार अपने स्कूल के प्रिंसिपल तथा वाइस प्रिंसिपल के हाथों से प्राप्त हुआ।

.

.

प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाऊन), कुमारी शालू सहगल (लोहारां), श्रीमती मीनाक्षी शर्मा (नूरपुर) श्रीमती सोनाली मनोचा (कैंट जंडियाला रोड) व श्रीमती शीतू खन्ना (कपूरथला रोड) ने 90% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी देखकर सम्मानित किया।

.

.

उन्होंने विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को इसके लिए बधाई दी। श्रीमती शैली बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एकेडमिक) ने कहा कि प्रत्येक वर्ष कक्षा में पूर्ण उपस्थिति वाले विद्यार्थियों तथा 90% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाता है।

.

.

जिन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है,यह उनकी मेहनत व लगन ही है। ‌उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते आगे भी इसी दृढ़ता और लगन के साथ अपने लक्ष्य पथ पर अग्रसर होने के लिए कहा।

.