PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

अयोध्या में स्थित श्री राम मंदिर को लेकर आई हैरान करने वाली बड़ी ख़बर,

till-now-1crore-people-have-visited-ramlala-about-1-lakh-ram-devotees-are-arriving-daily

.

.

PTB News “धार्मिक” / अयोध्या : इसी साल 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की थी, जिसके बाद से ही वहां भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अभी तक लगभग 1.5 करोड़ लोग राम लला के दर्शन के लिए भव्य मंदिर में आ चुके हैं।

.

.

चंपत राय ने कहा, ‘हर दिन, एक लाख से अधिक लोग मंदिर में ‘दर्शन’ के लिए आ रहे हैं। 22 जनवरी को ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के बाद से, लगभग 1.5 करोड़ लोग राम लला के ‘दर्शन’ के लिए आ चुके हैं। अभी मंदिर का केवल ग्राउंड फ्लोर ही पूरा हुआ है जहां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी, पहले फ्लोर का काम चल रहा है। मंदिर के चारों ओर 14 फीट चौड़ी सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। इस दीवार को मंदिर का ‘परकोटा’ कहा जाता है। यह मंदिर तीन मंजिला होगा।

.

.

प्रत्येक फ्लोर की 20-20 फीट की ऊंचाई होगी। कुल 2.7 एकड़ में राम मंदिर बन रहा है। इसकी ऊंचाई लगभग 161 फीट की होगी। मंदिर निर्माण और अन्य प्रोजेक्ट में अभी और वक्त और लग सकता है। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि अभी ग्राउंड फ्लोर का निर्माण किया गया है। पहली और दूसरी मंजिल दिसंबर 2024 तक पूरी हो जाएगी। लेकिन, अयोध्या में अभी से दिव्यता और भव्यता दिखने लगी है। आने वाले दिनों में यहां श्रद्धालु त्रेता युग जैसा अनुभव करेंगे। मंदिर की डिजायन से लेकर नागर शैली तक खास है।

.

.

.

.

Latest News